भोपाल. बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के मानपुर रेंजर मुकेश कुमार अहिरवार पर रेत के अवैध कारोबार में संलिप्त होने के आरोप लग रहे हैं. यह आरोप लगाते हुए बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के उप वन मंडलाधिकारी श्रद्धा पेंद्रे ने अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं फील्ड डायरेक्टर बीएस अन्नागिरी को मैं दस्तावेज सहित शिकायत की है. यही नहीं रेंजर के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की अनुशंसा की है.

बांधवगढ़ नेशनल पार्क के संचालक अन्नागिरी को लिखे पत्र में उप वन मंडलाधिकारी ने वन परिक्षेत्र अधिकारी मानपुर बफर मुकेश कुमार अहिरवार पर रेत माफिया से सांठगांठ करने का आरोप लगाते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से हटाने का आग्रह किया है. पत्र में पेंद्रे ने लिखा है कि 1 मार्च को क्षेत्र सहायक वित्त मानपुर सेमरा अंतर्गत रेत के अवैध उत्खनन एवं परिवहन करते हुए एक ट्रैक्टर-ट्राली जब्त किया था, जिसे रेंजर कार्यालय प्रांगण में लाया गया. रेंजर ने वाहन मालिक से सांठगांठ कर रेत वही डंप करा दिया और ट्रैक्टर ट्राली छोड़ दी. पत्र में यह भी उल्लेख किया है कि इसके पहले भी रेंजर द्वारा इसी तरह के कृत्य किए गए हैं. मेरे मुख्यालय से बाहर रहने पर रेंजर ने कई बार रेत माफियाओं से संपर्क कर जप्त किए गए वाहनों को बिना किसी कार्रवाई के छोड़ दिए जाते है.

*रेंजर से मांगा स्पष्टीकरण*
मानपुर में पदस्थ उप वन मंडलाधिकारी पेंद्रे ने रेत को अवैध रूप से डंप किए जाने और ट्रैक्टर ट्राली को छोड़ने पर रेंजर मुकेश कुमार अहिरवार से स्पष्टीकरण मांगा है. वन अपराधों में जब्त वाहनों वह बगैर सक्षम अधिकारी की अनुमति वा सूचना दिए बगैर छोड़ दिया जाना भ्रष्टाचार किए जाने की संदिग्धता प्रतीत होती है.
*मेरे खिलाफ षड्यंत्र रच रहे हैं रेंजर*
उप वन मंडलाधिकारी श्रद्धा पेंद्रे ने फील्ड डायरेक्टर को लिखे पत्र में या उल्लेख किया है कि स्पष्टीकरण मांगने के बाद रेंजर मुकेश कुमार अहिरवार मेरे खिलाफ षड्यंत्र रच रहे हैं. वरिष्ठ अधिकारियों को मेरे विरुद्ध धमक जानकारी भेज रहे हैं. यही नहीं, रेंजर कर्मचारियों को भड़का कर झूठी शिकायत करवा रहे हैं इससे मेरी मानसिक वेदना हो रही है.
इनका कहना है
" मैं अभी बाहर हूं. पूरे मामले की जांच करवा लूंगा. दोषी पाए जाने पर रेंजर के खिलाफ सख्त कार्रवाई भी की जाएगी. यदि रेंजर ने अवैध रूप से रेत कराया है और बिना सक्षम अधिकारी की अनुमति के वाहन छोड़ा है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी.
बीएस अन्नागिरी, संचालक बांधवगढ़ नेशनल पार्क