भोपाल। राज्य शासन ने दुष्कर्म के आरोपी एक सहायक प्राध्यापक को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया है। शासकीय कमलाराजा कन्या महाविद्यालय ग्वालियर में अध्ययनरत छात्रा के साथ अनैतिक कार्य करने, छेड़छाड़ करने, शारीरिक उत्पीडऩ करने तथा दुष्कर्म करने की शिकायत पर इसी महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक प्राणीशास्त्र संतोष यादव के विरुध्द पुलिस थाना कम्पू ग्वालियर ने गत 6 अप्रैल को प्रकरण पंजीबध्द किया है और गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में निरुध्द किया गया है। इसी कदाचरण पर इस सहायक प्राध्यापक को निलम्बित कर उसका मुख्यालय क्षेत्रीय अतिरिक्त संचालक उच्च शिक्षा ग्वालियर संभाग नियत किया गया है।
🏏 खेल
दुष्कर्म करने वाला सहायक प्राध्यापक निलम्बित
सहायक प्राध्यापक प्राणीशास्त्र संतोष यादव के विरुध्द पुलिस थाना कम्पू ग्वालियर ने गत 6 अप्रैल को प्रकरण पंजीबध्द किया था