भोपाल,
इस दौरान आरोपी का साथी खेत पर बने टपरे के बाहर निगरानी करता रहा। रविवार सुबह पीड़िता ने घटना की जानकारी परिजन को दी थी। इसके बाद परिजन उसे थाने लेकर पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने नाबालिग की शिकायत पर बलात्कार, पास्को एक्ट सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी रमेश राय के अनुसार 14 वर्षीय किशोरी गुनगा के एक गांव में रहती है। वह आठवीं कक्षा के बाद पढ़ाई छोड़ चुकी है। उसके घर के पड़ोस में आरोपी गोविंद कुशवाहा और उमेश कुशवाह रहते हैं। गोविंद से पीड़िता की बातचीत हुआ करती थी। लड़की की मां शनिवार को भोपाल में रहने वाली अपनी बहन के घर मेहमान गई थीं। इस दौरान घर में लड़की व उसके पिता थे। शनिवार की रात 12 बजे गोविंद पीड़िता के घर पहुंचा।
इस दौरान लड़की का पिता घर में सोया हुआ था। आरोपी ने घर का गेट बजाया, पीड़िता बाहर निकली तो उसने बाइक से घुमाने का झांसा दिया और लड़की को बाइक से लेकर निकला। कुछ दूरी पर उसे उमेश मिला आरोपी ने उसे भी बाइक पर बैठा लिया। इसके बाद में गोविंद पीड़िता को गांव से कुछ ही दूरी पर स्थित अपने खेत में ले गया। वहां उसने खेत में बनी टपरी में लड़की के साथ ज्यादती की विरोध करने पर आरोपी ने पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान उमेश आस पास की निगरानी करता था। बाद में दोनों आरोपी लड़की को उसके घर छोड़कर फरार हो गए।