Rashtrapati Played badminton: राष्ट्रपति मुर्मू के साथ बैडमिंटन कोर्ट पर सायना ने दिखाए खेल के गुर, वीडियो वायरल


Image Credit : X

Rashtrapati Played badminton: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार 10 जुलाई को दिल्ली में राष्ट्रपति भवन के बैडमिंटन कोर्ट में शीर्ष शटलर साइना नेहवाल के साथ बैडमिंटन खेला। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में राष्ट्रपति का एक अलग ही अंदाज़ देखने को मिला।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति भवन के बैडमिंटन कोर्ट में देश की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल का हाथ थामे नजर आईं। हैरानी की बात ये है कि मुर्मू ने अपने शानदार खेल से साइना नेहवाल जैसी महान खिलाड़ी को भी चौंका दिया। वीडियो में साइना नेहवाल राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के खिलाफ जीत के लिए संघर्ष करती नजर आ रही हैं। एक मंझे हुए बैडमिंटन खिलाड़ी की तरह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अंदाज देशवासियों को पसंद आ रहा है।

राष्ट्रपति के X हैंडल पर शेयर की गई पोस्ट में कुछ तस्वीरें भी साझा की गई हैं। इस गेम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

राष्ट्रपति के X हैंडल के कैप्शन में लिखा है, ‘द्रौपदी मुर्मू का खेल के प्रति स्वाभाविक प्रेम तब स्पष्ट हुआ जब उन्होंने राष्ट्रपति भवन के बैडमिंटन कोर्ट पर स्टार खिलाड़ी साइना नेहवाल के साथ बैडमिंटन खेला। राष्ट्रपति का प्रेरक कदम भारत के बैडमिंटन की ताकत के रूप में उभरने को ध्यान में रखते हुए है, जिसमें महिला खिलाड़ी विश्व मंच पर बड़ा प्रभाव डाल रही हैं।’

Image

पोस्ट में आगे लिखा है, 'पद्म पुरस्कार विजेताओं की 'हर स्टोरी - माई स्टोरी' व्याख्यान श्रृंखला के हिस्से के रूप में, पद्म श्री और पद्म भूषण प्राप्तकर्ता प्रख्यात भारतीय खिलाड़ी साइना नेहवाल राष्ट्रपति भवन के सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाषण देंगी और दर्शकों से बातचीत करेंगी।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र (आरबीसीसी) में आयोजित एक समारोह में ऐतिहासिक फुटबॉल टूर्नामेंट डूरंड कप के 133वें संस्करण की ट्रॉफी का अनावरण किया। तीन ट्रॉफियों के अनावरण के बाद, कार्यक्रम में उपस्थित सभी गणमान्य व्यक्तियों के साथ एक ग्रुप फोटो ली गई।