राजधानी के रतीबाद इलाके में महाशिवरात्रि के मौके पर रेव पार्टी आयोजित करने का मामला सामने आया है। मंगलवार रात केरवा बांध के पास एक निजी फार्महाउस में रेव पार्टी रखी गई। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने जब यहां छापेमारी की तो शहर के कई नामी लोगों के बच्चे शराब के नशे में नाचते नजर आए।
पुलिस ने रेव पार्टी में शामिल सभी युवकों के नाम दर्ज कर लिए हैं। उनकी संख्या ऐसी थी कि उन्हें गिरफ्तार करना मुश्किल था। पुलिस ने मौके से शराब व अन्य नशीला पदार्थ बरामद किया है। इस संबंध में आयोजक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।