पूर्व कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने बंगाल में हुए बवाल को लेकर आज प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए ममता सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस की शुरुआत ही बड़े ही तीखें अंदाज में शुरू की। रविशंकर प्रसाद ने बंगाल में बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ हुई हिंसा पर आपत्ति जताते हुए कहा कि बंगाल में कल अत्याचार और राजनीतिक आंतरिक हनन की प्रकाष्ठा हो गई। बंगाल बौद्धिक परंपरा, सांस्कृतिक परंपरा का एक बहुत बड़ा प्रदेश रहा है। लेकिन ममता जी की अगुवाई में कानून विहीन दिवालिया प्रदेश बन गया है।
रविशंकर प्रसाद ने आगे बताया कि कल हुई हिंसा में हमारे लगभग 1000 कार्यकर्ता घायल हुए हैं। करीब 400 कार्यकर्ता अस्पताल में भर्ती कराए गए, जिनमें से अब भी 30 का इलाज चल रहा है। इस हिंसा में कई कार्यकर्ताओं को गंभीर चोट लगी है। उन्होंने कहा, ममता जी बंगाल की सरहद के बाहर लोकतंत्र को बचाने की बात करती हैं और बंगाल के अंदर लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन में सारी सरहदें पार कर दी है।
ममता बनर्जी पर हमला बोलते हुए रविशंकर प्रसाद ने कहा, ममता जी आपने मां, माटी, मानुष की बात की थी। अगर उसका स्वरूप ऐसा है तो उसके खिलाफ प्रोटेस्ट क्यों नहीं होना चाहिए? और प्रोटेस्ट करने आएंगे तो आप पिटाई कराएंगी। जानिए उन्होंने आगे और क्या कुछ कहा- Live
यह भी पढ़े: