जनवरी 2022 की तुलना में ईवी की बिक्री में भी 18% की वृद्धि हुई। साथ ही, वार्षिक आधार पर पंजीकरण की संख्या में 444% की वृद्धि हुई। हीरो इलेक्ट्रिक सबसे ज्यादा बिकने वाली ईवी कंपनियों में से एक रही है। हालांकि, ओला ई-स्कूटर की मांग में भारी वृद्धि हुई थी। साथ ही ओकिनावा, एम्पीयर, ईथर एनर्जी जैसी कंपनियां टॉप ईवी सेलिंग लिस्ट में शामिल हैं।

एम्पीयर की 4303 यूनिट्स बिकी

एम्पीयर फरवरी में ईवी सेगमेंट में तीसरा सबसे बड़ा टू-व्हीलर विक्रेता है। पिछले महीने इसकी 4,303 यूनिट्स बिकी, जबकि पिछले साल फरवरी में इसकी 806 यूनिट्स बिकी थीं। इसका मतलब है कि कंपनी ने सालाना 433% की ग्रोथ दर्ज की है। एम्पीयर के ईवी सेगमेंट में रियो, रियो एलीट, मैग्नस ईएक्स, मैग्नस प्रो और ज़िल जैसे मॉडल शामिल हैं।

हीरो इलेक्ट्रिक की 7356 यूनिट्स बिकी

हीरो इलेक्ट्रिक ने भी फरवरी में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट में अपना नंबर एक स्थान बरकरार रखा। कंपनी ने पिछले महीने 7356 यूनिट्स की बिक्री की थी। फरवरी 2021 में कंपनी ने 2194 इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स बेचे। यानी कंपनी को पिछले महीने 335% ग्रोथ मिली है। हालांकि, जनवरी 2022 में कंपनी ने 7763 यूनिट्स की बिक्री की। यानी इसमें 5% का नुकसान हुआ। हीरो इलेक्ट्रिक ने इस साल के पहले दो महीनों में 15,000 से अधिक इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री की है। हीरो इलेक्ट्रिक ने 2021 में 46,260 ई-स्कूटर बेचे।

Hero Electric Photon HX Electric Scooter With Best Price on BLive Store

ओकिनावा ने 5923 यूनिट बेचीं

ओकिनावा ने फरवरी में 5,923 यूनिट्स की बिक्री की। पिछले साल फरवरी में इसकी 1,067 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। यानी कंपनी ने पिछले महीने में सालाना आधार पर 455% की अच्छी ग्रोथ हासिल की है। ओकिनावा ने पिछले साल कुल 29,945 इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों की बिक्री की। कंपनी ने इस साल जनवरी और फरवरी में 11,536 इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों की बिक्री की। यानी इस साल जबरदस्त ग्रोथ की उम्मीद है।

Okinawa Praise Electric Scooter Price 2022 | Okinawa Bikes in India -  carandbike

एथर एनर्जी की 2229 यूनिट बिकी

बेंगलुरु स्थित ईवी स्टार्टअप एथर एनर्जी ने भी बिक्री में बड़ी उछाल देखी। कंपनी ने फरवरी में 2229 यूनिट्स की बिक्री की, जो पिछले साल फरवरी में 626 यूनिट्स थी। इसका मतलब है कि कंपनी की बिक्री सालाना आधार पर 256 फीसदी बढ़ी है। हालांकि, जनवरी 2022 की तुलना में इसकी बिक्री में गिरावट आई है। कंपनी ने जनवरी में 2,825 यूनिट्स की बिक्री की। यानी फरवरी में इसकी 596 यूनिट कम बिकी।

Ather 450 - Wikipedia

ओला इलेक्ट्रिक की 3904 यूनिट बिकी

ओला इलेक्ट्रिक भारत की टॉप 5 इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनियों में से एक बन गई है। S1 और S1 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर के लॉन्च के बाद से Ola Electric की काफी डिमांड रही है। ओला इलेक्ट्रिक ने फरवरी में 3904 ई-स्कूटर बेचे। हालांकि, कुल दोपहिया बाजार में कंपनी की हिस्सेदारी फिलहाल 1 फीसदी भी नहीं है।

Ola Electric scooter to be launched in India on 15 August: CEO Bhavish  Aggarwal announces date on Twitter- Technology News, Firstpost