भोपाल, 

बरकतुलला विश्वविद्यालय की परीक्षाओं में इस बार नकल प्रकरण का पुराना रिकॉर्ड टूट गया है। कोरोना संक्रमण में राहत को देखते हुए उच्च शिक्षा विभाग के ऑफलाइन एग्जाम कराने निर्देशों के बाद बीयू ने यूजी के द्वितीय और तीसरे वर्ष के ऑफलाइन एग्जाम लेना शुरू कर दिया है।

इस दौरान नकल रोकने के लिए तैयार किए गए तीन उड़नदस्तों ने एक माह से चल रही परीक्षा में करीब 1100 विद्यार्थियों के खिलाफ नकल के प्रकरण दर्ज किये हैं। बीयू के अब तक के रिकार्ड के हिसाब से यह संख्या बहुत अधिक है, क्योंकि इसके पहले नकल प्रकरण का आंकड़ा 400 पार नहीं हुआ है।

कोविड के पहले बने थे 334 नकल केस

कोरोना संक्रमण काल के पहले 2018 में सर्वाधिक 334 नकल केस बने थे। राज्य के दूसरे विवि ने भी दो साल बाद ऑफलाइन एग्जाम करार्य है। वहा भी विद्यार्थियों ने नकल करने के नये आंकड़े तैयार किये हैं। इसमें इंदौर, रीवा, ग्वालियर, जबलपुर, छतरपुर और उज्जैन शामिल हैं।

बरकतउल्ला विश्वविद्यालय

यह बड़ा कारण

नकल प्रकरणों की तेजी से बढ़ी एक संख्या का कारण कोविड 19 भी बताया जाता है। कोविड काल के चलते दो साल ओपन बुक एग्जाम होने के कारण विद्यार्थियों ने पढ़ाई को गंभीरता से नहीं लिया है। ऐसे में अब ऑफलाइन परीक्षा में शामिल होने पर विद्यार्थी नकल का सहारा ले रहे हैं।

एक्सीलेंस कॉलेज के लिए शिक्षक 15 मई तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान (एक्सीलेंस कालेज) मे शिक्षकों की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके लिए शिक्षक 15 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस प्रक्रिया में शिक्षकों को शोध, पीएचडी, नेट आदि पर अतिरिक्त अंक मिलेंगे। इसके बाद चयन होगा। दरअसल, इससे पहले 2015 में पूरे प्रदेश के नियमित शिक्षकों के लिए यह प्रक्रिया शुरू की गई थी। उच्च गुणवत्तापूर्ण शिक्षकों की संस्थान में नियुक्ति के लिए इस बार भी यह प्रक्रिया अपनाई जा रही है। अगर कोई दूसरे कालेज का शिक्षक यह आवेदन करता है तो और उसका चयन प्रक्रिया के तहत किया जाएगा। पूरे मध्य प्रदेश में जितने भी नियमित शिक्षक हैं, वे सभी आवेदन कर सकते हैं। इनमें से जिन शिक्षकों का चयन किया जाएगा, उनकी यहां पदस्थापना होगी। इसमें उच्च शिक्षा विभाग के सरकारी कालेजों में पढ़ाने वाले शिक्षक आवेदन कर सकेंगे। 11 खाली पदों के लिए विज्ञापन जारी उच्च शिक्षा विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। संस्थान में 11 खाली पदों के लिए विज्ञापन जारी किया गया है और कालेजों के नोटिस बोर्ड पर चस्पा किया गया है। इकसे अलावा शिक्षक संस्थान की वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। इन

पदों में भूगोल गणित, मनोविज्ञान, अर्थशास्त्र, रसायन शास्त्र, गृह विज्ञान, इतिहास, वाणिज्य, भौतिक शास्त्र, हिंदी, अंग्रेजी जैसे विषय शामिल है।