मूलतः बुरहानपुर की रहने वाली है युवती, आरोपी गिरफ्तार|

भोपाल:

युवती का आरोप है कि 4 महीने तक लिव इन रिलेशन में रहने के बाद युवक ने उसे शादी से इनकार कर दिया। 

पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। एसआई शिवा तोमर ने बताया कि 26 साल की युवती मूलतः बुरहानपुर की रहने वाली है। 

भोपाल वह पढ़ाई के उद्देश्य से आई थी इलाके में रहने की दुकान उसकी पहचान अमन कुमार शर्मा से हो गई, पहचान होने के बाद दोनों में अच्छी दोस्ती हो गई थी। 

इस दौरान अमन ने उसे शादी का प्रलोभन दिया और उसके बाद अमन ने यह कहते हुए शादी से इंकार कर दिया कि वह अन्य समाज की और शादी नहीं कर सकता। इसके बाद युवती ने पुलिस को शिकायत की। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।