आईआईटी कानपुर ने साल 2023 में होने वाली गेट परीक्षा की तारीखों का ऐलान कर दिया है। परीक्षा  4, 5, 11 और 12 फरवरी 2023 को आयोजित  होंगी।जो स्टूडेंट इस साल गेट एग्जाम मैं शामिल होना चाहते है वह अपना रजिस्ट्रेशन 30 अगस्त से करा सकते हैं। रजिस्ट्रेशन करने की आखिरी तारीख 30 सितम्बर है। 

ऑनलाइन मोड में होगी परीक्षाएं

GATE 2023 परीक्षा 29 विषयों के लिए Online मोड में आयोजित होगी।गेट परीक्षा के रजिस्ट्रेशन दौरान उम्मीदवारों को कुछ विषयों में दो पेपर चुनने के विकल्प के साथ क्षेत्र प्रदान किए जाएंगे। इंजीनियरिंग में ग्रेजुएटछात्र  एप्टीट्यूड टेस्ट के लिए उपस्थित होने के छात्र GATE 2023 आवेदन पत्र भर सकते है।आवेदन पत्र केवल ऑनलाइन मोड में जारी किया जाएगा।

ऐसे भरे GATE Exam  2023 का आवेदन

- उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट Gate.iitk.ac.in पर जाना होगा.

- रजिस्ट्रेशन करने के बाद लॉग इन ID दी जाएगी, जिसके जरिए सभी दस्तावेज अपलोड करने होंगे.

- परीक्षा शुल्क भरने की ऑनलाइन प्रक्रिया को पूरा करना होगा.

   इन तारीखों में होगी GATE Exam

- गेट आवेदन पत्र जारी - 30 अगस्त 2022

- गेट आवेदन विंडो बंद होने की तिथि - 30 सितंबर 2022

- आवेदन पत्र में सुधार - 4 नवंबर से 22 नवंबर 2022

- गेट प्रवेश पत्र जारी होने की तिथि -3 जनवरी

- गेट परीक्षा तिथि - 2,4,11, और 12 फरवरी 2022