भोपाल,
कक्षा 12वीं में केवल एक विषय में फेल स्टूडेंट्स और कक्षा 10वीं में दो विषयों में फेल स्टूडेंट्स ही आवेदन कर सकेंगे। सप्लिमेंट्री एग्जाम के लिए 21 जून से 30 जून तक परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके लिए 5 जून से ऑनलाइन प्रवेश पत्र मिलेंगे। रुक जाना नहीं स्कीम के तहत सरकार पूरक परीक्षाओं का आयोजन करवा रही है। छात्रों को आवेदन शुल्क के रूप में 350 रुपए का भुगतान करना होगा।
पूरक परीक्षा 20 जून 2022 को आयोजित होगी
मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन की ओर से जारी शेड्यूल के मुताबिक 12वीं कक्षा के लिए सभी विषयों के लिए एमपीबीएसई पूरक परीक्षा 20 जून 2022 को आयोजित होगी। कक्षा 10 की पूरक परीक्षा सभी विषयों के लिए 21 जून से 30 जून तक आयोजित होंगी। 10वीं की पहली सप्लीमेंट्री परीक्षा 21 जून को हिंदी, 22 जून को मैथ्स और 23 जून को उर्दू की परीक्षा कराई जाएगी। इसके साथ ही 24 जून को सोशल साइस, 25 को साइंस और 27 जून को इंग्लिश का पेपर होगा। 28 जून को संस्कृत का एग्जाम होगा और 29 जून को मराठी, गुजराती, पंजाबी सहित अन्य भाषाओं का एग्जाम होगा।
एक ही पाली में होंगे एग्जाम
एमपी बोर्ड 10वीं और 12वी दोनों की परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक एक ही पाली में होंगी। एमपी बोर्ड के छात्र-छात्राओं को सप्लीमेंट्री परीक्षा के लिए प्रत्येक विषय के लिए आवेदन शुल्क के रूप में 350 रुपये का भुगतान करना है। आवेदन का भुगतान ऑनलाइन मोड के माध्यम से करना होगा। एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा की जांच करने के लिए स्टूडेंट्स एमपीबीएसई की आधिकारिक साइट पर जा सकते हैं।