देश के 15 से ज्यादा राज्यों में शुक्रवार से गर्मी से राहत मिलने वाली है। राजस्थान, मध्य प्रदेश, बिहार, यूपी में अगले तीन दिन बारिश हो सकती है। बिहार के 32 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है।

देश के 80-90% हिस्से में 29 मई से 5 जून तक प्री-मानसून बारिश हो सकती है। यह बारिश इसलिए अहम है, क्योंकि मानसून अभी केरल नहीं पहुंचा है। यहां 14 तय स्टेशनों में लगातार दो दिन 2.5 े बारिश होने पर मानसून पहुंचने का ऐलान किया जाता है।

मौसम विभाग ने 26 मई को मानसून पहुंचने का अनुमान लगाया था, लेकिन यहां नमी कमजोर होने से मानसून आगे नहीं बढ़ पाया है। वहीं, दक्षिण-मध्य अरब सागर में चक्रवाती सकुर्लेशन से भी बादल कमजोर हुए हैं।

यूरोप की मौसम एजेंसी यूरोपियन सेंटर फॉर मीडियम-रेंज वेदर फोरकास्ट्स ने सैटेलाइट, समुद्री और वायुमंडलीय डेटा को मिलाकर भारत में 15 दिनों की बारिश का पूवार्नुमान निकाला है। इसमें अगले 8 दिनों में दक्षिण भारत, पूर्वी भारत, पूर्वोत्तर और बंगाल की खाड़ी के इलाकों में ज्यादा बारिश के संकेत हैं।

अगर मध्यप्रदेश की बात की जाए तो अबकी बार नौतपा में भीषण गर्मी के साथ आंधी और बारिश का दौर भी चल रहा है। बीते 3 दिन से कई जिलों में पानी गिरा है। चौथे दिन, गुरुवार को भी हीटवेव (लू), तेज गर्मी और आंधी-बारिश का अनुमान है। छतरपुर के 2 शहर खजुराहो और नौगांव 10 दिन से प्रदेश के सबसे गर्म शहर है। गुरुवार को भी यहां तीव्र लू का रेड अलर्ट है।

मौसम केंद्र भोपाल की माने तो 18 मई से ही खजुराहो-नौगांव सबसे गर्म बने हुए हैं। इस अवधि में यहां अधिकतम तापमान रिकॉर्ड 47 डिग्री के पार पहुंच चुका है। बुधवार को दोनों ही शहरों में पारा 46.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।