नए वित्तीय वर्ष के पहले दिन सीएनजी-पीएनजी ग्राहकों को बड़ी राहत मिली है। 1 अप्रैल से सीएनजी की कीमतों में 6 रुपये प्रति किलो की कमी की गई है, जबकि पीएनजी की कीमतों में 3.50 रुपये प्रति किलो की कमी की गई है। दरअसल, महाराष्‍ट्र सरकार ने सीएनजी और पीएनजी पर वैट घटाकर 3 फीसदी कर दिया है, जिसके बाद दोनों ईंधनों की कीमतों में काफी कमी आई है।

मुंबई की गैस सप्लाई करने वाली कंपनी महानगर गैस लिमिटेड ने सीएनजी के खुदरा दाम में 6 रुपये प्रति लीटर की कटौती की है। इसके अलावा घरों में पाइप से आपूर्ति की जाने वाली रसोई गैस (पीएनजी) की कीमत में भी 3.50 रुपये प्रति घन मीटर की कमी की गई है। नई दरें शुक्रवार से लागू हो गई हैं।

वैट में बड़ी कटौती :

मुंबई महानगर गैस लिमिटेड ने कहा कि राज्य सरकार ने एक अप्रैल से प्राकृतिक गैस पर वैट में बड़ी कटौती की है। इस पर वैट अब 13.5 फीसदी से घटाकर 3 फीसदी कर दिया गया है। यानी 10 फीसदी की कमी आई है। नतीजतन, मुंबई और आसपास के शहरों में सीएनजी की खुदरा कीमत 60 रुपये प्रति किलो और घरेलू पीएनजी की कीमत 36 रुपये प्रति घन मीटर हो गई है। सीएनजी की कीमतों में 5.75 रुपये प्रति किलो की कमी आई है।

नैचुरल गैस के दाम हुए दोगुने :

केंद्र सरकार एक दिन पहले ही प्राकृतिक गैस के दाम दोगुना कर चुकी है। नई दरें 6 महीने के लिए लागू हो गई हैं। ONGC और ऑयल इंडिया जैसी कंपनियों ने प्राकृतिक गैस की कीमत 2.90 डॉलर प्रति एमएमबीटीयू से बढ़ाकर 6.10 प्रति एमएमबीटीयू कर दी है। वैश्विक बाजार में कीमतों में बढ़ोतरी के बाद कंपनियों ने यह बढ़ोतरी की है।