चीन में फैले कोरोना के प्रकोप से दुनिया दहशत में है। वहीं भारत में एक दिन में कोरोना वायरस के संक्रमण को लेकर राहत भरी खबर है। भारत में केवल 131 नए मामले सामने आये हैं। देश में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 4,46,76,330 हो गई है, जबकि इलाज करा रहे मरीजों की संख्या घटकर 3,408 रह गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा बुधवार सुबह आठ बजे जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में संक्रमण से एक और मरीज की मौत के बाद पश्चिम बंगाल में मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,30,680 हो गई।
वहीं चीन में फैले कोरोना के प्रकोप से दुनिया दहशत में है। जापान, दक्षिण कोरिया, ब्राजील और संयुक्त राज्य अमेरिका में मामलों में वृद्धि जारी है। भारत में हर दिन करीब 100 कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं। केंद्र सरकार ने एडवांस सिस्टम शुरू कर दिया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से कहा है कि वे हर दिन जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए कोविड के हर पॉजिटिव सैंपल को भेजें। इससे पता चलेगा कि कोरोना का कोई नया वैरिएंट नहीं आया है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया बुधवार को देश में कोरोना की स्थिति की समीक्षा करेंगे। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने राज्यों से कहा है कि खतरा अभी टला नहीं है. पिछले साल जून में जारी गाइडलाइन के तहत सभी जरूरी उपाय अपनाएं। इस बीच, तीन प्रमुख स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने कहा है कि भारत जोखिम में नहीं है। चीन के हालात से सबक लेने की जरूरत है, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है।
चीन में कोविड पाबंदियों में ढील के बाद कोरोना ने फिर से कहर बरपाना शुरू कर दिया है। अस्पतालों में मरीजों की संख्या में 95% की बढ़ोतरी हुई है। आलम यह है कि कोविड मरीजों के लिए बेड और स्वास्थ्यकर्मी कम हैं। जमीन पर लिटाकर इलाज किया जा रहा है। कोई दवा नहीं है। मेडिकल स्टोर्स पर लंबी कतारें देखी जा रही हैं। ऑक्सीजन का संकट भी गहराने लगा है। सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में दावा किया गया है कि हर दिन सैकड़ों मरीजों की मौत हो रही है। अस्पतालों में शव रखने के लिए जगह नहीं बची है। श्मशान घाटों पर अंतिम संस्कार के लिए लंबी कतारें देखी जा रही हैं। चीन के हर बड़े शहर में यह स्थिति देखने को मिल रही है।