Petrol-Diesel Price Today: सरकारी तेल कंपनियों ने सोमवार को पेट्रोल और डीजल की नई दरों की घोषणा की। पेट्रोल और डीजल के यह दाम 11 अप्रैल को तय किए गए हैं। सोमवार लगातार पांचवां दिन है जब दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इससे पहले 1 अप्रैल को भी रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया था। यानी आज पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों से लोगों को राहत मिली है। इससे पहले बुधवार को कीमत में 80 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी। आज भी बुधवार की कीमतें पूरे देश में लागू हैं।

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 20 दिनों में 10 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। देश में सबसे महंगा पेट्रोल महाराष्ट्र के परभणी में 123.46 रुपये प्रति लीटर और आंध्र प्रदेश के चित्तूर में 107.61 रुपये प्रति लीटर है। वहीं, पोर्ट ब्लेयर में सबसे सस्ता पेट्रोल 91.45 रुपये और डीजल 85.83 रुपये प्रति लीटर है।

दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 105.41 रुपये प्रति लीटर :

दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 105.41 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 96.67 रुपये प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल 120.51 रुपये और डीजल 104.77 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल और डीजल की कीमत क्रमश: 115.12 रुपये और 99.83 रुपये है। वहीं, चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 110.85 रुपये और डीजल की कीमत 100.94 रुपये है।

श्रीगंगानगर में पेट्रोल 122.93 रुपये प्रति लीटर और डीजल 105.34 रुपये प्रति लीटर है। भोपाल में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 118.14 रुपये और डीजल की कीमत 101.16 रुपये है। पटना में पेट्रोल और डीजल की कीमत क्रमश: 116.23 रुपये और 101.06 रुपये प्रति लीटर है.

अपने शहर में पेट्रोल-डीजल की दरें यहां देखें -

आप SMS के माध्यम से अपने शहर में दैनिक पेट्रोल और डीजल की दरें भी देख सकते हैं। इंडियन ऑयल (IOC) के ग्राहक RSP <डीलर कोड> 9224992249 और HPCL ग्राहक HPPRICE <डीलर कोड> 9222201122 पर भेज सकते हैं। बीपीसीएल ग्राहक आरएसपी <डीलर कोड> 9223112222 पर भेज सकते हैं।