मौसम में बदलाव से सबसे पहले स्वास्थ्य और त्वचा प्रभावित होती है। इस मौसम में सर्दी, बुखार, गले में खराश जैसे संक्रमण होने लगते हैं। खासतौर पर खांसी...! जिसकी वजह से तबियत और खराब हो सकती है। कई बार डॉक्टर की दवा भी समस्या से राहत नहीं देती है।

अगर आप भी खांसी की समस्या से परेशान हैं तो इन घरेलू नुस्खों से आप इस समस्या से निजात पा सकते हैं। घरेलू उपचार आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाएंगे, वायरल इंफेक्शन और एलर्जी से राहत दिलाएंगे। तो आइए आपको बताते हैं ऐसे ही कुछ टिप्स के बारे में...!

शहद और काली मिर्च के सेवन से दूर होगी समस्या-

खांसी की समस्या से राहत पाने के लिए आप काली मिर्च और शहद के मिश्रण का सेवन कर सकते हैं। खांसी से निजात पाने के लिए यह उपाय काफी कारगर है। यह गले की खराश और सूजन से भी राहत दिलाता है। 2 चम्मच काली मिर्च में थोड़ा सा शहद मिलाएं। दोनों चीजों को अच्छी तरह मिला लें। मिश्रण को मिलाकर सेवन करें। आप चाहें तो सिर्फ़ काली मिर्च का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

गर्म पानी के गरारे कारगर-

गले की खराश और सूजन से राहत पाने के लिए आप गर्म पानी से गरारे कर सकते हैं। गर्म पानी में 2 चम्मच नमक मिलाकर पानी को घोल लें और गरारे करें। इससे गले की खराश और सूजन से राहत मिलेगी। इसके अलावा यह बलगम को दूर करने में भी मदद करेगा। अगर आपकी खांसी लंबे समय तक बनी रहती है तो यह उपाय बहुत कारगर है।

गर्म पानी पिएं-

खांसी होने पर ठंडे पानी का सेवन बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। अगर आपके गले में सूजन और दर्द है तो आपको गर्म पानी ही पीना चाहिए। कोई भी ठंडी चीज या पेय आपके गले में जलन पैदा कर सकता है।