विधानसभा में हंगामे के बीच मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक संकल्प प्रस्तुत किया। मुख्यमंत्री ने आग्रह किया कि विधानसभा यह संकल्प पारित करें कि बिना आरक्षण के मध्य प्रदेश में पंचायत चुनाव नहीं होंगे।
मुख्यमंत्री के इस संकल्प पर विपक्ष ने भी सहमति दी और प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया। इस संकल्प में कहा गया है कि बिना ओबीसी आरक्षण के मध्य प्रदेश में पंचायत चुनाव नहीं होंगे। हालांकि इस मुद्दे पर विधानसभा की कार्यवाही तीन बार स्थगित हुई। संकल्प पारित होने के बाद भी विधानसभा में हंगामा जारी रहा।