पहले से आठवें सेमेस्टर की सभी परीक्षाएं ऑफलाइन मोड में होगी|
भोपाल: कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम होने के कारण प्रदेश के लगभग सभी विश्वविद्यालय अपनी परीक्षाएं ऑफलाइन करा रहे हैं। ऐसे में अब राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (आरजीपीवी) भी मई-जून में होने वाली आरजीपीवी की परीक्षाएं भी आफलाइन कराई जाएगी। हालांकि प्रथम वर्ष के प्रथम और द्वितीय सेमेस्टर की सभी परीक्षाएं फिलहाल ऑनलाइन होगी।
आरजीपीवी ने कोरोना संक्रमण को देखते हुए दो मार्च से प्रथम और द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षाएं लेना शुरू करेगा। उनके प्रैक्टिकल 22 से 28 फरवरी तक चलेंगे। परीक्षा में करीब तीस हजार विद्यार्थी शामिल होंगे। इसके बाद मई-जून में होने वाली प्रथम से आठवें सेमेस्टर की सभी परीक्षाएं ऑफलाइन मोड पर आयोजित कराई जाएंगी।
ऐसे होगी ऑनलाइन एग्जाम..
प्रथम वर्ष की ऑनलाइन होने के कारण विद्यार्थियों को अपने घर पर लगे डेस्कटॉप या लैपटॉप से एग्जाम देना है। विद्यार्थियों को ऑनलाइन एग्जाम के लिये वेब कैमरा का उपयोग करना होगा। इसी कैमरे से आरजीपीवी विद्यार्थियों की निगरानी करेगा।
विद्यार्थी परीक्षा में नकल तो नहीं कर रहा है। यहां तक उसके हरेक मूवमेंट पर फोकस किया जाएगा। विद्यार्थी दो घंटे में ज्यादा मूवमेंट करता है, तो विद्यार्थियों के मूवमेंट को यूएफएम कमेटी में भेजा जाएगा। जहां उसके खिलाफ नकल की कार्रवाई कर परीक्षा तक निरस्त हो सकती है।
28 फरवरी तक कर सकेंगे पीएमएस डाटा अपलोड एवं अप्लाई..
भोपाल। प्रदेश के समस्त शासकीय, अशासकीय महाविद्यालय में अध्ययनरत अनुसूचित जनजाति वर्ग के छात्र छात्राओं को अनुसूचित जनजाति पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति पोर्टल हेतु वर्ष 2021-22 में एमपीटीएएसएस के पीएमएस मॉड्यूल अंतर्गत शैक्षणिक वर्ष 2021-22 पीएमएस डाटा अपलोड एवं अप्लाई करने की निर्धारित तिथि 31 जनवरी 2022 को बढ़ा दिया गया है।
अब यह तारीख 28 फरवरी 2022 (पीएमएस छात्रवृत्ति एवं आवास हेतु) तक निर्धारित की गई है। अधिक जानकारी के लिए आदिम जाति कल्याण विभाग कलेक्टर कार्यालय में सम्पर्क किया जा सकता है।