भोपाल।
राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (आरजीपीवी) में कुछ दिनों विद्यार्थियों के बीच हुए झगड़े और इसके बाद रैगिंग के आरोप लगाते हुए की गई शिकायत की जांच कर प्रौक्टोरियल बोर्ड ने प्रबंधन को सौंप दी है। जिसके बाद प्रबंधन ने छह विद्यार्थियों पर जुर्माना लगाने के साथ ही दो विद्यार्थियों को हॉस्टल से बाहर कर दिया है।
बाहर निकलते ही फिर झगड़े, आठ पर कार्यवाही
दूसरी बार हुए झगड़े की फिर होगी जांच
प्रोक्टोरियल बोर्ड ने अपनी जांच में इस झगड़े को रैगिंग नहीं माना गया है, बल्कि दोनों पक्षों बीच झगड़ा बताया है। छह विद्यार्थियों से जुर्माने के रूप में दो हजार रुपये से दस हजार रुपये तक की राशि वसूली जाएगी। जो विद्यार्थियों को 30 अप्रैल तक जमा करनी होगी। बता दें कि आरजीपीवी में कुछ विद्यार्थियों में गुटबाजी चल रही है। जिसके चलते द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों के बीच कुछ दिन पूर्व झगड़ा हो गया था। जिसके बाद दोनों ही पक्ष के साथ तृतीय वर्ष के सीनियर विद्यार्थियों के भी इसमें शामिल होने की शिकायत की गई थी।
हालांकि विवाद सुलझने के बाद विद्यार्थियों ने आरजीपीवी के बाहर जाकर दोबारा से झगड़ा कर लिया। बताया जा रहा है कि कार्रवाई पर विद्यार्थियों ने आठ बजे हास्टल से निकाल कर आरजीपीवों के मुख्य द्वार से बाहर जाकर झगडा किया है। जिसके बाद मामले में एक बार फिर शिकायत आरजीपीवी में दर्ज कराई गई है। दोबारा जांच के बाद दोषी विद्यार्थियों पर कार्रवाई की जाएगी।