क्रिकेटर रिषभ पंत को बेहतर इलाज के लिए देहरादून के मैक्स अस्पताल से अब मुंबई शिफ्ट किया जााएगा। पंत को डॉक्टरों के निगरानी में आज मुुंबई ले जाया जाएगा। बीसीसीआई पहले ही पंत के मुंबई में इलाज कराए जाने की बात कही थी। 

डीडीसीए के निदेषक श्याम शर्मा ने अब इस बात की पुष्टि की है कि पंत को मुंबई ले जाया जाएगा।  श्याम शर्मा के मुताबिक पंत को बुधवार को ही मुंबई ले जाया जाएगा। शिफ्टिंग के समय डाक्टरों की टीम भी पंत के साथ मौजूद रहेगी। 

 भीषण कार हादसे में घायल क्रिकेटर ऋषभ पंत देहरादून के मैक्स अस्पताल में भर्ती हैं। उनकी हालत में सुधार हो रहा है। रविवार की देर रात ऋषभ पंत को आईसीयू से प्राइवेट वार्ड में ट्रांसफर कर दिया गया था। हालाँकि यह सामने आया था कि  देहरादून में उन्हें जितने आराम की जरुरत है उतना नहीं मिल पा रहा है। इसका कारण उनका कुशलक्षेम जानने पहुँच रहे मुलाक़ात करने वालों की संख्या है। 

बड़ी संख्या में लोग उनसे मिलने भी पहुंच रहे हैं। इनमें राजनीतिक हस्तियों ,अधिकारियों के साथ-साथ फिल्म अभिनेता तक शामिल हैं। मुलाक़ात करने वालों की इस भीड़ से ऋषभ का परिवार भी परेशान है। परिवार का कहना है कि मुलाकातियों के कारण  ऋषभ को पर्याप्त आराम करने का मौका नहीं मिल पा रहा है।

पंत की देखभाल कर रही मेडिकल टीम का भी मानना है कि ऋषभ को आराम करने के लिए पर्याप्त समय मिलना इस समय महत्वपूर्ण है। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि जो लोग उनसे मिलने की योजना बना रहे हैं, उन्हें अभी इससे बचना चाहिए। ऋषभ पंत को उन्हें आराम करने देना चाहिए।