भोपाल: राज्य के अनूपपुर जिले में स्थित नर्मदा उद्गम स्थल अमरकंटक में यूकेलिप्टस के पेड़ों की जड़े हटाने में अब भूक्षरण (सॉईल इरोजन) का खतरा उत्पन्न हो गया है। दरअसल, पहले यहां वन विभाग ने करीब 500 हैक्टेयर क्षेत्र में यूकेलिप्टस के पौधे लगा दिये थे जो कालांतर में बड़े वृक्ष बन गये।
चूंकि यूकेलिप्टस को विदेशी प्रजाति का माना जाता है इसलिये इसे काटने के आदेश जारी किये गये। वन विभाग ने इन्हें काट भी दिया लेकिन अब वन विभाग से कहा जा रहा है कि वह इन युकेलिप्टस के पेड़ों की जड़ें भी काटे ताकि ये दोबारा विकसित न हो सकें। इस पर अब वन विभाग ने चेताया है कि यूकेलिप्टस को जड़ से काटने पर भूक्षरण का खतरा उत्पन्न हो सकता है क्योंकि ये पेड़ ढलान में लगाये गये थे।