बिहार में नीतीश सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार हो गया है। साथ ही विभागों का बंटवारा भी कर दिया गया है। सीएम नीतीश कुमार ने गृह मंत्रालय को अपने पास रखा है। जबकि डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया है। तेजस्वी के बड़े भाई तेज प्रताप यादव को पर्यावरण और वन मंत्रालय दिया गया है।

इस तरह हुआ विभागों का बंटवारा-

1. नीतीश कुमार- सामान्य प्रशासन, गृह, कैबिनेट सचिवालय, पर्यवेक्षण, निर्वाचन।

2. तेजस्वी यादव- स्वास्थ्य विभाग, पथ निर्माण, शहरी विकास एवं आवास, ग्रामीण कार्य।

3. विजय कुमार चौधरी- वित्त, वाणिज्यिक कर, संसदीय कार्य।

4. बिजेंद्र प्रसाद यादव- ऊर्जा और योजना विकास।

5. आलोक कुमार मेहता- राजस्व और भूमि सुधार।

6. तेज प्रताप यादव- पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन।

7. मो. अफाक आलम - पशु एवं मत्स्य संसाधन।

8. अशोक चौधरी- भवन निर्माण।

9. श्रवण कुमार- ग्रामीण विकास।

10. सुरेंद्र प्रसाद यादव- सहकारिता।

11. रामानंद यादव- खनिज।

12. लेशी सिंह - खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण।

13. मदन सहनी- समाज कल्याण।

14. कुमार सर्वजीत- पर्यटन।

15. ललित कुमार यादव- पब्लिक हेल्थ इंजीनियरिंग।

16. संतोष कुमार सुमन- अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण।

17. संजय कुमार झा- जल संसाधन, सूचना एवं जनसंपर्क।

18. शीला कुमारी- परिवहन।

19. समीर कुमार महासेठ- उद्योग।

20. चंद्र शेखर- शिक्षा।

21. सुमित कुमार सिंह- विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी।

22. सुनील कुमार- शराब, उत्पादों एवं शर्तों का निषेध।

23. अनिता देवी- पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण।

24. जितेंद्र कुमार राय- कला, संस्कृति एवं युवा।

25. जयंत राज- लघु जल संसाधन।

26. सुधाकर सिंह- कृषि।

27. जमा खान- अल्पसंख्यक कल्याण।

28. मुरारी प्रसाद गौतम- पंचायती राज।

29. कार्तिक कुमार- विधि।

30. शमीम अहमद- गन्ना उद्योग।

31. शाहनवाज- आपदा प्रबंधन।

32. सुरेंद्र राम- श्रम संसाधन।

33. मोहम्मद इज़राईल मंसूरी- सूचना प्रौद्योगिकी।

नीतीश कैबिनेट में RJD के मंत्रियों का बहुमत-

बिहार में नीतीश कुमार की नई कैबिनेट का विस्तार हो गया है। महागठबंधन के 31 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। इस कैबिनेट के सबसे ज्यादा मंत्री पद RJD के खाते में गए हैं। RJD के कोटे से 16 विधायकों को मंत्री बनाया गया है। साथ ही JDU के 11 विधायकों को मंत्री बनाया गया है। जबकि 2 कांग्रेस, 1 HAM पार्टी और 1 निर्दलीय विधायक ने मंत्री पद की शपथ ली।

कुल 31 मंत्रियों ने ली शपथ-

RJD (16)- तेज प्रताप यादव, आलोक मेहता, सुरेंद्र प्रसाद यादव, रामानंद यादव, कुमार सर्वजीत, ललित यादव, समीर कुमार, चंद्रशेखर, जितेंद्र कुमार राय, अनीता देवी, सुधाकर सिंह, इस्राइल मंसूरी, सुरेंद्र राम, कार्तिकेय सिंह, शाहनवाज आलम और शमीम अहमद।

JDU (11)- विजय कुमार चौधरी, बिजेंद्र यादव, श्रवण कुमार, अशोक चौधरी, लेशी सिंह, संजय झा, मदन साहनी, शीला कुमारी, सुनील कुमार, मोहम्मद जामा खान और जयंत राज।

कांग्रेस (2)- अफाक आलम और मुरारी गौतम।

HAM (1)- संतोष कुमार।

निर्दलिया (1)- सुमित कुमार सिंह।

नीतीश कुमार ने तोड़ा बीजेपी से नाता-

नीतीश कुमार ने पिछले हफ्ते बागी रूप दिखाते हुए बीजेपी से नाता तोड़ लिया था। इसके बाद वह महागठबंधन में शामिल हो गए और नई सरकार बनाई, जिसमें वह फिर से मुखिया भी बनें। नीतीश कुमार की इस सरकार में 7 दल शामिल हैं। हालांकि वाम दलों ने नीतीश कुमार को बाहर से समर्थन दिया है।