इटारसी-मध्यप्रदेश में बारिश गजब ढा रही है. कई जगहों पर बाढ़ आ चुकी है. नेशनल हाइवे 69 पर सुखतवा पुल पर बारिश का पानी भर गया है। इसके कारण नेशनल हाइवे पर यातायात सुबह से बंद है। सड़क के दोनो तरफ वाहनों की लंबी कतारें लगीं हैं। राहगीर पुल पर से पानी उतरने का इंतजार कर रहे हैं। बारिश में नेशनल हाइवे तीसरी बार बंद हुआ है।

बताया जा रहा है कि औबेदुल्लागंज-नागपुर नेशनल हाईवे-69 पर सुखतवा पर नवनिर्मित पुल का एक हिस्सा बह गया हैॅ। यह पुल नर्मदापुरम-और बैतूल जिले के बीच है। सुखतवा का पुराना पुल टूटने के बाद तुंरत आवागमन के लिए यह अस्थाई पुल बनाया गया था। पुल के बह जाने और पानी भर जाने से भोपाल से नागपुर का सड़क संपर्क टूट गया है. 

इधर डोलरिया के पास हथेड़ नदी में बाढ़ आ गई है. इससे नर्मदापुरम से हरदा खंडवा स्टेट हाईवे भी बंद हो गया है।