भोपाल रेलवे स्टेशन के पास सोमवार तड़के रेलवे के विशेष जज के बंगले पर बदमाशों ने डकैती की घटना को अंजाम दिया है। आरपीएफ के एक जवान से मोबाइल व रुपये लूटे हैं। जज के आवास परिसर में चंदन का जो पेड़ था उसे भी काटकर ले गए हैं। कुछ हिस्सा छोड़ भी दिया है। मामले को भोपाल आरपीएफ थाना प्रभारी दबाने की कोशिशों में जुटे हुए हैं हलांकि आरपीएफ ने दोपहर 12 बजे तक इस मामले में ठोस कार्रवाई नहीं की है। अधिकारी मामले को सामान्य घटना साबित करने में जुटे हैं। डकैती का प्रकरण भी दर्ज नहीं किया है।
परिवार नहीं था घर पर, चंदन का पेड़ काट ले गए
सूत्रों के मुताबिक डकैती की इस घटना को सामान्य घटना में बदलने की कोशिशें की जा रही हैं। भोपाल आरपीएफ थाना प्रभारी द्वारा यह प्रयास किए जा रहे हैं। उन्हीं के क्षेत्र में यह घटना हुई है। जवान की ड्यूटी भी उन्होंने ही लगाई थी। यहां तक कि उन पर आरोप है कि उन्होंने चंद दिनों पहले ही जज बगल के पास स्थित बैरक से जवानों को खदेड़ दिया था जब तक उस क्षेत्र में जवान रहते थे तब तक कोई घटना नहीं हुई थी। जब से जवानों से बैरक खाली कराया है उसके बाद बड़ी घटना हुई है। सूत्रों की माने तो थाना प्रभारी द्वारा डकैती की घटना को बार-बार अधिकारियों के सामने सामान्य घटना बताकर पेश किया जा रहा है। जवान का मोबाइल गुम हो जाने के दावे किए जा रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि भोपाल स्टेशन के कुछ ही दूरी पर रेलवे जज का बंगला है। रविवार होने के कारण वे निवास पर नहीं थे लेकिन उनके निवास पर चौबीसों घंटे वीआईपी ड्यूटी के नाम पर एक जवान तैनात रहता है। यह आरपीएफ का जवान होता है जो कि अमित यादव था। तड़के चार बजे दस हथियारबंद बदमाश घुसे और उसके पास से मोबाइल लूट लिया। उसके पास रुपये रखे थे वह भी लूट लिए। कटर लेकर पहुंचे थे, जिसकी मदद से चंदन का पेड़ भी काट लिया। करीब उसका आठ से दस फीट का मोटा हिस्सा लेकर फरार हो गए हैं।
डकैती को सामान्य घटना में बदलने का प्रयास