भारतीय क्रिकेट टीम ने रोहित शर्मा की कप्तानी में T20 वर्ल्ड कप 2022 के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। और अब उसे 10 नवंबर को इंग्लैंड के खिलाफ एडिलेड में मैच खेलना है। भारतीय टीम इस मैच के लिए सोमवार को एडिलेड पहुंच गई थी, लेकिन इंग्लैंड के विरुद्ध इस मुकाबले से ठीक पहले यानी मंगलवार को भारतीय कप्तान रोहित शर्मा चोटिल हो गए।
हालांकि कुछ देर रेस्ट करने के बाद रोहित शर्मा फिर प्रेक्टिस करने मैदान पर उतरे और कोच राहुल द्रविड़ ने उनसे बात की। पहले थ्रोडाउन स्पेशलिस्ट हरि ने बिना स्टिक के गेंदबाजी की। छह शाट खेलने के बाद रोहित बोले स्टिक से डालो। उन्होंने जब तीन अच्छे शाट खेल लिए तो राहुल ने ताली बजाई।
दूसरे थ्रोडाउन स्पेशलिस्ट रघु की गेंद रोहित की लगी थी और उन्हें अभ्यास सत्र से बाहर भेज दिया गया था। रोहित को जब लगा कि वह ठीक हैं तो उन्होंने द्रविड़ से पूछा रघु कहां है? आखिर में जब अभ्यास खत्म हुआ तो रोहित के साथ रघु आए।
गेंदबाजी कोच पारस म्हंब्रे ने कहा कि तू बराबर आगे डाल रहा है। सारा सहयोगी स्टाफ रघु को सांत्वना देने लगा। आखिर में सब खुश हो गए कि सब ठीक है। वहीं रोहित शर्मा ने लगभग 15 मिनट तक अभ्यास किया और पुल, अपर कट जैसे शाट का अभ्यास किया।
इससे पहले सेमीफाइनल से पहले अभ्यास सत्र में रोहित शर्मा को थ्रोडाउन पर प्रैक्टिस करते हुए चोट लग गई और वो इसके बाद आइस पैक लगाकर बैठे हुए नजर आए। जो वीडियो सामने आई है उसमें दिख रहा है, कि उनके दाहिने हाथ में चोट लगी है और वो आइस पैक लगाते हुए दिखे।
हालांकि कुछ देर रेस्ट लेने के बाद एक बार फिर से वो प्रैक्टिस करने लगे और इससे ये साबित हो गया कि उनकी चोट ज्यादा गंभीर नहीं थी। टी20 वर्ल्ड कप में पांच मैचों में कप्तान रोहित शर्मा के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने 4,53,15,2,15 रन की पारी खेली है।
बल्लेबाजी के मोर्चे पर रोहित शर्मा ज्यादा सफल नजर नहीं हो पाए हैं, लेकिन उनकी कप्तानी अब तक काफी अच्छी रही है और टीम के अन्य खिलाड़ियों का उन्हें अच्छा साथ मिला है। बता दें कि रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने सुपर 12 स्टेज में खेले 5 रुप मैचों में से 4 में जीत दर्ज की थी।