इंग्लैंड के खिलाफ T-20 सीरीज के तीसरे और आखिरी मुकाबले में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बाद भी टीम इंडिया ने सीरीज को 2-1 से जीत लिया। तीसरे मुकाबले में भारतीय टीम के लिए सूर्यकुमार यादव ने बेजोड़ शतकीय पारी खेली। इस पारी के बाद सूर्यकुमार सुर्ख़ियों में हैं और साथ  ही कप्तान रोहित शर्मा की वह बात भी सुर्खियों में आ गई जो उन्होंने 11 साल पहले कही थी। 

दरअसल रोहित शर्मा साल 2011 में BCCI के अवार्ड शो में शामिल हुए थे। इसके बाद उन्होंने सूर्यकुमार यादव की प्रतिभा को लेकर भविष्यवाणी कर दी थी। रोहित ने कहा था कि कुछ युवा क्रिकेटरों की प्रतिभा सामने आ रही है। मुंबई के उदीयमान खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव को भी भविष्य में देखेंगे। 

Image

सूर्यकुमार यादव वैसे तो आईपीएल में अपना मुकाम हासिल कर चुके हैं लेकिन टीम इंडिया की ब्लू जर्सी में उन्हें कल की पारी स्थापित करने में अहम भूमिका निभाएगी। सूर्यकुमार ने महज 55 गेंदों में 117 रन बनाये थे और इस विस्फोटक पारी में उन्होंने 14 चौके और 6 छक्के जड़े थे। 

Image

इससे पहले भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के तीसरे टी20 मैच में 17 रन से शिकस्त झेलनी पड़ी थी। इंग्लैंड ने डेविड मलान (77) और लियाम लिविंगस्टोन (नाबाद 42) की पारियों की बदौलत 7 विकेट पर 215 रन का बड़ा स्कोर बनाया था। इसके बाद भारतीय टीम सूर्यकुमार यादव (117) के शतक के बावजूद 9 विकेट पर 198 रन ही बना सकी थी।