टी-20 वर्ल्डकप में भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबले में टीम इंडिया ने अपनी गेंदबाजी लाइन में अनुभव पर भरोसा जताया है। कप्तान रोहित शर्मा और टीम मैनेजमेंट ने प्लेइंग इलेवन में अनुभवी स्पिनर आर अश्विन और तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को शामिल किया है। 
 
टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। प्लेइंग इलेवन में रोहित ने यजुवेंद्र चहल के स्थान पर आर अश्विन  को प्राथमिकता दी है वहीं तेज गेंदबाजी मे हर्षल पटेल को बाहर कर मोहम्मद शमी को अंतिम-11 में शामिल किया गया है।  

भारत बनाम पाकिस्तान आमने-सामने

दोनों टीमों के बीच अब तक 11 टी-20 मैच खेले जा चुके हैं। इस बीच भारत ने आठ मैच अपने नाम कर लिए हैं। पाकिस्तान ने केवल तीन मैच जीते हैं। टी20 वर्ल्ड कप की बात करें तो दोनों के बीच छह मैच खेले जा चुके हैं। इनमें से पांच में भारत को जीत मिली है बाकी के मैच पाकिस्तान के नाम रहे हैं।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
भारत- रोहित शर्मा, केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, दिनेश कार्तिक, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी और अर्शदीप सिंह।

पाकिस्तान- बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान, शान मसूद, हैदर अली, इफ्तिखार अहमद, मोहम्मद नवाज, शादाब खान, आसिफ अली, नसीम शाह, शाहीन शाह अफरीदी और हारिस रउफ।