भोपाल: राज्य के जल संसाधन विभाग ने 2064 जल उपभोक्ता संस्थाओं यानी वाटर बॉडीज को नहरों के संधारण एवं संचालन के लिये 16 करोड़ 55 लाख 24 हजार 986 रुपये आवंटित किये हैं। इनमें 729 वृहद वाटर बॉडीज को 9 करोड़ 94 लाख 47 हजार 511 रुपये, 222 मध्यम वाटर बॉडीज को 2 करोड़ 20 लाख 66 हजार 629 रुपये एवं 1113 लघु वाटर बॉडीज को 4 करोड़ 40 लाख 10 हजार 845 रुपये दिये गये हैं।
पिछली बार इन सभी वाटर बॉडीज को 4 करोड़ 17 लाख 33 हजार 755 रुपये आवंटित किये गये थे। इन वाटर बॉडीज के दायरे में नहरों के माध्यम से 24 लाख 73 हजार 80 हेक्टेयर सिंचाई क्षेत्र आता है।