मोहन भागवत का भोपाल दौरा: संघ प्रमुख मोहन भागवत बुधवार शाम भोपाल के शारदा विहार पहुंचे। तीन दिनों के अपने दौरे पर RSS और BJP के प्रमुख ने लोगों से देश के ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा की। 23 मई से चल रहे शिक्षा वर्ग शिविर को भी उनहोंने इस दौरान संबोधित किया।

लोकसभा चुनाव के बीच संघ अध्यक्ष का यह दूसरा भोपाल दौरा है। इसके कई राजनीतिक मायने भी निकला जा रहे हैं।

अपने चार दिवसीय प्रवास के दौरान वह घटती हिंदू आबादी, नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) और एक राष्ट्र, एक चुनाव जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा कर रहे हैं।

वह शारदा विहार में प्रशिक्षण ले रहे मध्य भारत के 400 स्वयंसेवकों का मार्गदर्शन भी करेंगे। उन्हें भविष्य की चुनौतियों और अवसरों से अवगत कराया जाएगा और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे।

पहले और दूसरे चरण के मतदान के दौरान संघ अध्यक्ष मोहन भागवत ने भी एमपी का दौरा किया था। तब वे विशुद्ध धार्मिक यात्रा पर थे। 

इसके बाद वह दमोह के कुंडलपुर तीर्थ क्षेत्र में आयोजित जैन मुनि के दीक्षा समारोह में शामिल हुए। लोकसभा चुनाव के दौरान RSS चीफ का यह तीसरा दौरा है।