पंजाब के मोहाली में एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी में शनिवार देर शाम छात्रों ने जमकर हंगामा किया। प्रदर्शन कर रहे छात्रों का आरोप है कि एक लड़की ने गर्ल्स हॉस्टल की 5 से 6 छात्रों का नहाते वक्त वीडियो (Video) बनाया और उसको अपने जान पहचान वाले लड़के को सेंड कर दिया। पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी छात्र और उस लड़की को गिरफ्तार कर लिया है।
मोहाली-एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी में हंगामा | एक छात्रा पर छात्राओं का वीडियो बनाने का आरोप @rajeev_dh#ATVideo #Punjab #Mohali pic.twitter.com/u8Mp0Hw0mj
— AajTak (@aajtak) September 18, 2022
चंडीगढ़ की एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी में देर रात जमकर बवाल हुआ। आरोप है कि गर्ल्स हॉस्टल की एक लड़की ने नहाते हुए अब तक 60 अन्य लड़कियों का वीडियो बनाकर उन्हें एक लड़के को सेंड कर दिए। लड़के ने उस वीडियो को इंटरनेट और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। लड़की द्वारा गर्ल्स हॉस्टल में रह रही छात्राओं का काफी दिन से नहाते हुए वीडियो बनाया जा रहा था।
#chandigarhuniversity #Mohali Police has registered an FIR. Accused has also been taken into custody and is being questioned.#sspmohali #Chandigarh pic.twitter.com/FXt7WrFU7w
— Parmeet Singh Bidowali (@ParmeetBidowali) September 18, 2022
विवि के छात्रों का कहना है कि प्रबंधन उन पर मामला दबाने का दबाव बना रहा है। घटना के बाद आक्रोशित छात्रों ने देर रात विश्वविद्यालय परिसर में धरना दिया। खबर यह भी है कि वायरल वीडियो की वजह से 8 लड़कियों ने आत्महत्या करने की कोशिश भी की।
Eight girls in Chandigarh University #commited_suicide due to the nudes MMS shared by her hostel mate on porn sites and selling it to boys.#chandigarhuniversity #Chandigarh #MMS pic.twitter.com/fdARYbpnGk
— Chaudhary Parvez (@ChaudharyParvez) September 18, 2022
कहा जा रहा है कि छात्राओं के वीडियो वायरल करने के आरोप में उस लड़की को पहले हॉस्टल के एक कमरे में बंद किया गया। हंगामा इतना बढ़ गया कि सुरक्षाकर्मियों को यूनिवर्सिटी का मेन गेट बंद करना पड़ा। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। गुस्साए छात्रों ने पुलिस वाहनों हमला कर दिया, जिसके बाद पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।
After massive protest at #Chandigarh University, Police have registered FIR against MBA 1st year girl student and arrested her for further investigation.#ChandigarhUniversity #MMS #suicide #चंडीगढ़ #mohali pic.twitter.com/lvQm5pnq8N
— Chaudhary Parvez (@ChaudharyParvez) September 18, 2022
सूत्रों से पता चला है कि इंटरनेट पर लड़कियों का वीडियो वायरल करने वाला युवक शिमला का रहने वाला है, जो उस लड़की की मदद से यह काम करता था। आरोपी लड़की को छात्रों के बाथरूम के अंदर से वीडियो बनाते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया था। आरोपी लड़का इसी यूनिवर्सिटी का छात्र है।
Real Story About Chandigarh University video leaked scandal,#ChandigarhUniversity pic.twitter.com/T4hsIJ6ZCT
— EghaziabadNews (@EghaziabadNews) September 18, 2022