कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी अपने बयानों के चलते कई बार विवादों में आ चुके हैं। सोशल मीडिया में अब उनका एक और वीडियो वायरल है, जिसमें उनके कहे को किसी और संदर्भ से जोड़ दिए जाने से विवाद की स्थिति बन गई है।
दरअसल एक न्यूज़ चैनल ने वायनाड में राहुल गांधी के ऑफिस पर हमले को लेकर दी गई उनकी मीडिया बाईट को उदयपुर की बर्बर घटना से जोड़ कर प्रसारित कर दिया। देखते ही देखते भाजपा के कई बड़े नेताओं ने भी इस क्लिप को शेयर कर दिया।
मामला जैसे ही कांग्रेस की सोशल मीडिया टीम के संज्ञान में आया तो तत्काल वस्तुस्थिति साफ की गई लेकिन तब तक राहुल गांधी की बात को लेकर कांग्रेस को काफी कुछ सुनना पड़ चुका था।
हकीकत जान भाजपा के बड़े नेताओं ने भी भ्रामक वीडियो को डिलीट कर दिया लेकिन कांग्रेस ने इस मामले को जानबूझकर किया गया दुष्प्रचार बताया और एक्शन लिए जाने की बात कही-
1. @RahulGandhi की केरल में अपने दफ़्तर पर SFI कार्यकर्ताओं द्वारा हमला करने वालों को माफ़ करने की बात को Zee News उदयपुर हत्याकांड के दोषियों को माफ़ी के रुप में दिखाता है
— Supriya Shrinate (@SupriyaShrinate) July 2, 2022
2. इस फ़ेक न्यूज़ को भाजपा नेता सोशल मीडिया पर फैला रहे हैं
3. क़ानूनी कार्यवाही होगी, पर पहले सच देखिए pic.twitter.com/g3ZsXyu001
यही नहीं न्यूज़ चैनल ने भी अपनी गलती मानकर क्षमा मांग ली-
कल हमारे शो DNA में राहुल गांधी का बयान उदयपुर की घटना से जोड़ कर ग़लत संदर्भ में चल गया था, ये एक मानवीय भूल थी जिसके लिए हमारी टीम क्षमाप्रार्थी हैं, हम इसके लिए खेद जताते हैं pic.twitter.com/YGs7kfbKKi
— Rohit Ranjan (@irohitr) July 2, 2022
गौरतलब है कि राहुल गांधी वायनाड में अपने कार्यालय पर हुए हमले को लेकर मीडिया से चर्चा कर रहे थे। इस दौरान राहुल गांधी ने अपने कार्यालय पर हमला करने वालों को बच्चा बताते हुए माफ कर देने की बात कही थी लेकिन वायरल क्लिप में राहुल गांधी की बात को इस तरह प्रचारित किया जैसे वह उदयपुर के हत्यारों को बच्चा बताते हुए माफ करने की बात कह रह हों।