भारतीय रुपये में लगातार गिरावट जारी है। डॉलर की मजबूती का असर रुपये पर पड़ रहा है। बुधवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 61 पैसे की गिरावट के साथ 83.01 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ। ऐसा पहली बार है जब रुपये ने 83 के आंकड़े को पार किया है।
डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया लगातार कमजोर होता जा रहा है। हालांकि, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने हाल ही में कहा था कि रुपया गिर नहीं रहा, बल्कि डॉलर मजबूत हो रहा है। इसको लेकर सभी पॉलिटिकल पार्टियों और विपक्ष ने जमकर बवाल मचाया था।, वहीं सोशल मीडिया पर भी तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिली थीं।
अब बुधवार को रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गया है रुपया डॉलर के मुकाबले 61 पैसे गिरकर रु 83.01 पर बंद हुआ, जो अब तक का सबसे निचला स्तर है। यह पहली बार है जब रुपया 83 के पार पहुंचा है। इससे पहले मंगलवार को भी रुपये में गिरावट का दौर जारी था। डॉलर के मुकाबले यह 82.36 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
बुधवार को दोपहर के कारोबार के दौरान रुपये में मामूली सुधार हुआ, लेकिन शाम तक इसमें गिरावट शुरू हो गई। कारोबार के अंत में यह डॉलर के मुकाबले बुरी तरह टूट गया और 83 रुपये प्रति डॉलर को पार कर बंद हुआ।
अन्य अंतरराष्ट्रीय मुद्राओं के साथ तुलना करने पर पता चलता है कि डॉलर येन के मुकाबले 22% बढ़ा है, जबकि डॉलर यूरो के मुकाबले 13% बढ़ा है।