यूक्रेन-रूस युद्ध के बीच भारतीय दूतावास की सलाह, "सभी भारतीय तुरंत कीव छोड़ दें" मोदी सरकार ने यूक्रेन में फंसे भारतीयों को बचाने के लिए कड़ी तैयारी की है। अब कहा जा रहा है कि इस मिशन को सफल बनाने के लिए भारतीय वायुसेना की मदद ली जाएगी। रूस ने यूक्रेन पर तेज़ी से आक्रमण शुरू कर दिया है। इसके चलते यूक्रेन में हवाई क्षेत्र को बंद कर दिया गया है, लेकिन केंद्र सरकार ने यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए प्लान-बी पर काम शुरू कर दिया है।
A group of Indian students stranded in Ukraine has entered Poland, to undertake the onward journey to India pic.twitter.com/Rm3YvumzoC
— ANI (@ANI) March 1, 2022
इसके लिए प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में दिल्ली में एक उच्च स्तरीय बैठक भी हो चुकी है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, विदेश मंत्री एस. जयशंकर, कैबिनेट सचिव और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल भी मौजूद थे। पता चला है कि ऑपरेशन गंगा के तहत भारतीय नागरिकों के पुनर्वास के प्रयासों में तेजी लाने के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय वायु सेना को भी ऑपरेशन में शामिल होने के लिए कहा है।
Ukraine crisis: Seventh flight carrying 182 stranded Indians reaches Mumbai
— ANI Digital (@ani_digital) March 1, 2022
Read @ANI Story | https://t.co/73qVf3PDDH#OperationGanga #evacuateindianstudentsfromukraine #RussiaUkraineConflict pic.twitter.com/b9kVJVW7T9
वायुसेना के विमानों से भारतीयों की स्वदेश वापसी की प्रक्रिया में तेजी लाई जाएगी और उनकी संख्या में भी इजाफा होगा। वहीं, भारत से भेजी गई राहत सामग्री भी जल्द पहुंच जाएगी। ऑपरेशन गंगा के तहत आज से भारतीय वायुसेना के कई सी-17 विमान उड़ान भरना शुरू कर सकते हैं। विदेश सचिव हर्ष वी. श्रृंगला ने बैठक के बाद कहा कि यूक्रेन से भारतीय नागरिकों की सुरक्षित वापसी के वैकल्पिक मार्गों पर चर्चा हुई। इसके लिए सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। भारतीय नागरिकों को पोलैंड के रास्ते भारत लाया जाएगा। इसके लिए विदेश मंत्री एस. जयशंकर पोलैंड, रोमानिया, स्लोवाक गणराज्य और हंगरी के विदेश मंत्रियों के साथ बातचीत करेंगे।
भारतीय दूतावास ने पोलैंड-यूक्रेन सीमा पर कैंप लगाया है। यूक्रेन में फंसे भारतीयों की मदद के लिए विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को एक हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया। श्रृंगला ने भारतीय वायु सेना की मदद से यूक्रेन से भारतीयों को सीधे एयरलिफ्ट करने की संभावना के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा, "हम यूक्रेन में स्थिति के अनुसार कार्रवाई करने के लिए रक्षा मंत्रालय के संपर्क में हैं"। इसके लिए विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर आज रात यूक्रेन के विदेश मंत्री से बात करेंगे। उन्होंने कहा, "हम यूक्रेन की राजधानी कीव से सभी भारतीयों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की तैयारी कर रहे हैं।" इसके लिए सड़कों की मैपिंग की गई है।