अमेरिका और यूरोपीय देशों के तमाम अंतरराष्ट्रीय दबाव के बावजूद यूक्रेन पर रूस के हमले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. यूक्रेन ने रूस पर थिएटर के अंदर शरण लेने वाले यूक्रेनी नागरिकों पर बमबारी करने का आरोप लगाया। रूसी हवाई हमलों में कई लोग मारे गए हैं और कई गंभीर रूप से घायल हुए हैं। यूक्रेन का दावा है कि हवाई हमले के बाद थिएटर में 1,000 लोग मलबे में फंस गए थे।

यूक्रेन के अधिकारियों का कहना है कि रूसी सेना ने मारियुपोल शहर के पास एक थिएटर पर अचानक हवाई हमला किया है। युद्ध के बीच सैकड़ों यूक्रेनियन थिएटर के अंदर शरण ले रहे थे। यूक्रेन का कहना है कि यह स्पष्ट नहीं है कि हमले में कितने लोग मारे गए और घायल हुए, लेकिन सैकड़ों लोगों के मारे जाने की आशंका है।

युद्ध का 22वां दिन

रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध को 21 दिन बीत चुके हैं। दोनों देशों के बीच युद्ध का आज 22वां दिन है. कई कड़े प्रतिबंधों के बावजूद रूस यूक्रेन पर अपने हमले रोकने को तैयार नहीं है.

इसी बीच युद्ध का मुद्दा इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस (आईसीजे) तक पहुंच गया, जिसने बुधवार को रूस को यूक्रेन में शत्रुता को तुरंत निलंबित करने का आदेश दिया। अदालत ने रूस समर्थक देशों से इस मुद्दे से दूरी बनाने को कहा।