रूस को क्रीमिया से जोड़ने वाले केर्च पुल पर लगी आग बुझा दी गई है, लेकिन यूक्रेन में रूस के हमले अभी भी बदस्तूर जारी हैं। रूस को क्रीमिया से जोड़ने वाला एकमात्र पुल रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का ड्रीम प्रोजेक्ट माना जाता है। इसी कारण से पुतिन ने यूक्रेन को नष्ट करने का फैसला किया।
इस ब्रिज को बनाने में रूस को 3.7 अरब डॉलर का खर्च आया है। इसी के साथ रूसी सेना की सप्लाई चेन भी पूरी तरह से बाधित हो गई है। क्रीमिया पुल रूस की आर्थिक गतिविधियों का अहम जरिया माना जाता है। अब इस विस्फोट से हुए नुकसान से रूस तिलमिला उठा है। वहीं, अब ये लड़ाई पुतिन के लिए वर्चस्व की लड़ाई बनती जा रही है।
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के लिए भी ये पुल खास था क्योंकि उन्होंने 2018 में एक ट्रक चलाकर इसे सड़क यातायात के लिए बहुत धूमधाम से खोला था। केर्च में 19-किमी का क्रीमिया ब्रिज रूस के परिवहन नेटवर्क के बीच एकमात्र सीधा लिंक है, जिसे मास्को ने 2014 में यूक्रेन से अलग किया था।
पुल का निर्माण पुतिन के करीबी सहयोगी और उनके जूडो पार्टनर अर्कडी रोटेनबर्ग की फर्म द्वारा 3.6 बिलियन डॉलर की लागत से किया गया था। इसका उपयोग क्रीमिया को ईंधन, भोजन और अन्य उत्पादों की आपूर्ति के लिए किया जाता था। 24 फरवरी को मास्को के यूक्रेन पर आक्रमण करने के बाद से यह रूसी सेनाओं के लिए एक प्रमुख आपूर्ति मार्ग बन गया था।