Putin Heart Attack: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की सेहत को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. दरअसल, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को हार्ट अटैक आया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, रविवार रात करीब 9.05 बजे पुतिन को हार्ट अटैक आया और वह घर में फर्श पर गिर पड़े.
जब सुरक्षाकर्मियों ने राष्ट्रपति के फर्श से टकराने की आवाज सुनी तो वे तुरंत कमरे में पहुंचे. फ़िलहाल, उनकी हालत स्थिर बताई जा रहीं हैं. इस खबर की जानकारी टेलीग्राम ग्रुप जनरल SVR की ओर से साझा की गई है. इस ऑर्गेनाइजेशन ने दावा किया है कि उन्हें ये जानकारी रूस के रिटायर खुफिया अधिकारियों से मिली है.
सुरक्षा अधिकारियों के मुताबिक, जिस समय पुतिन जमीन पर गिरे उस दौरान उनका हाथ मेज पर रखे बर्तनों से टकरा गया. जिनके गिरने से आवाज हुई, इस आवाज को सुनकर सुरक्षाकर्मी तुरंत कमरे में पहुंचे.
ख़बरों की माने तो हार्ट अटैक के बाद तुरंत उपचार शुरू कर दिया. जिसके कुछ देर बाद पुतिन होश में आ गए. इसके बाद पुतिन उनके ही निवास में एक दूसरे कमरे में शिफ्ट किया गया. जहां उन्हें अन्य स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करवाई जा रही हैं. फिलहाल उनकी हालत स्थिर है.