सोशल मीडिया पर युवराज सिंह का एक वीडियो वायरल है, जिसमें युवराज सिंह बॉलीवुड के 90 के दशक के और रेट्रो सॉग्स पर थिरकते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में युवराज को अलग-अलग गानों पर नाचते देखा जा सकता है।

बताया गया है, कि ये वीडियो सचिन तेंदुलकर ने बनाया है। देश के ये दिग्गज खिलाड़ी जब भी एक जगह जमा होते हैं, तो जमकर मस्ती और धमाल मचाते हैं। कुछ ऐसा ही इस वीडियो में भी नज़र आ रहा है।

इस बार ये क्रिकेटर यूपी के कानपुर में इकट्ठे हुए हैं, दरअसल इंडिया लेजेंड्स की टीम रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज़ 2022 में हिस्सा ले रहे हैं। इसी दौरान सभी ने मिलकर काफी एंजॉय किया।

इस मौके पर युवराज के साथ सुरेश रैना, इरफान पठान और सचिन तेंदुलकर भी मौजूद रहे। इन सभी के इस खूबसूरत पल को सचिन ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया।