क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में पुणे के पीवायसी जिमखाना मेदान में नजर आ रहे हैं। सचिन से इस मैदान से जुड़े एक इमोशनल लम्हे को भी शेयर किया है।
सचिन ने बताया कि किस तरह उनके अंडर-15 के पहले मुकाबले में वे दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रन आउट हो गए थे और रोते-रोते पवेलियन लौटे थे। आप भी सुनिए सचिन से वो भावुक किस्सा-
Nostalgic moment in Pune at PYC Gymkhana. pic.twitter.com/GYRBk6RBQk
— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) August 17, 2022
सचिन ने वीडियो में बताया कि रन आउट होकर वे पवेलियन तक कैसे रोते रोते पहुंचे थे। सचिन ने यह भी कहा कि-अंडर 15 का उनका यह पहला मुकाबला होने से वो बेहद उत्साहित थे लेकिन रन आउट होने से वे बेहद निराश हो गए थे।