सचिन तेंदुलकर इन दिनों कश्मीर की फैमिली ट्रिप पर गए हुए हैं. सचिन के साथ उनकी वाइफ अंजलि और बेटी सारा तेंदुलकर भी मौजूद है. हाल ही में सचिन तेंदुलकर ने पहलगाम से कुछ फोटोज शेयर की हैं जिसमें तीनों बर्फवारी का लुत्फ उठा रहे हैं.

सचिन ने जो फोटोज शेयर की हैं, उनमें तीनों का विंटर लुक सामने आया है जो सभी को काफी पसंद आ रहा है. सचिन तेंदुलकर ने कैमोफ्लाज पैटर्न वाला कार्गो पहना है और उसके साथ में ग्रे कलर का नेक-हेड कैप पहना है.

कैप के साथ नेवी ब्लू कलर का स्कार्फ कैरी किया है. पैडेड जैकेट के साथ ब्लैक दस्ताने और बूट कैरी किए हैं. सचिन तेंदुलकर ने फोटोज में इनर के साथ ब्लैक शाइनी पैडेड जैकेट पहनी है जिसमें फर लगे हुए हैं. इसके साथ ब्लैक वूलन पैंट और शूज कैरी किए हैं. लाइट ब्राउन रंग का टोपा भी कैरी किया है.
सारा तेंदुलकर ने भी मां अंजलि की तरह ब्लैक शाइनी पैडेड जैकेट और बैंगनी रंग की इनर पहनी है. डेनिम ब्लू जींस के साथ लॉन्ग शूज कैरी किए हैं और ब्लैक वूलन कैप लगाया है.