एशिया कप के सुपर-4 मुकाबले में टीम इंडिया को पाकिस्तान ने पांच विकेट से मात देकर सात दिन पहले इसी मैदान पर मिली हार का हिसाब बराबर कर दिया। एशिया की दो दिग्गज टीमों के बीच यह रोमांचक मुकाबला आखिरी ओवर तक चला। टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज और क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने भी मैच पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
सचिन ने लिखा कि भारत और पाक का मुकाबला हमेशा ही कांटे का होता है। साथ ही सचिन ने बताया कि मुकाबले का कौन सा लम्हा था जब टीम इंडिया के हाथ से निकल मैच पाकिस्तान की ओर चला गया।
सचिन ने पाकिस्तान की जीत का श्रेय विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान और बल्लेबाजी के लिए प्रमोट कर भेजे गए मोहम्मद नवाज के बीच की साझेदारी को दिया। सचिन ने लिखा कि भारतीय टीम ने विराट कोहली की बल्लेबाजी की दम पर अच्छा स्कोर बनाया था लेकिन इन दोनों की साझेदारी टीम इंडिया पर भारी पड़ गई-
#INDvsPAK games are always a rollercoaster ride.
— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) September 4, 2022
India posted a competitive total courtesy of a good knock by @imVkohli, but @iMRizwanPak and @mnawaz94’s partnership was a game changer for me.
All in all a good contest! pic.twitter.com/c5PoA8ojfO
गौरतलब है कि इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 181 रन बनाए थे। विराट कोहली ने 44 गेंदों में 60 रन की पारी खेली थी। जवाब में पाकिस्तान ने लक्ष्य 19.5 ओवर में पांच विकेट गंवाकर हासिल कर लिया था। मोहम्मद रिजवान ने 51 गेंदों में 71 रनों की पारी खेली वहीं मोहम्मद नवाज ने 20 गेंदों में ताबड़तोड़ 42 रन की पारी खेली थी।
भारतीय टीम को अब सुपर-4 राउंड में अपने अगले दोनों मैच जीतने होंगे। भारत का अगला मुकाबला अब छह सितंबर को श्रीलंका से होगा। वहीं, पाकिस्तान की टीम सात सितंबर को अफगानिस्तान का सामना करेगी। टीम इंडिया अब अगर सुपर-4 में एक भी मुकाबला हारी तो उसके एशिया कप से बाहर होने का हो जाएगा।