MP News: मध्यप्रदेश में अवैध मजारों पर प्रशासन की बुलडोज़र कार्रवाई शुरू हो गई है. कल भोपाल के कलियासोत डेम के पास सरकारी जमीन पर बनीं अवैध मजारों को प्रशासन ने जांच कर तोड़ दिया. दरअसल, कलियासोत डैम के पास बनी अवैध मज़ारों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थी. 

क्योंकि ये अवैध मजारें पंडित खुशीलाल महाविद्यालय के नाम की गई सरकारी जमीन पर बनी थी. जिसके बाद जिला प्रशासन की टीम ने तुरंत जांच शुरू की और एक्शन लेते हुए सरकारी जमीन पर बनीं 4 अवैध मज़ारों को तोड़ दिया. ख़बरों के मुताबिक, फ़िलहाल 2 मजारों की जांच चल रहीं हैं, अवैध पाए जाने पर एक्शन लिया जाएगा.

साध्वी प्रज्ञा सिंह बोली- ये ‘लैंड जिहाद’

जिला प्रशासन की इस कार्रवाई पर बीजेपी नेताओं की बयानबाजी भी सामने आने लगी है. भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने इस अतिक्रमण को ‘लैंड जिहाद’ बताया है.

उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्विट करते हुए लिखा कि भोपाल में लैंड जिहाद के प्रयास कुचल दिये गए हैं. कलियासोत डेम के पास बनी अवैध मजारों को प्रशासन ने उखाड़ फेंका. प्रशासन बधाई का पात्र है.