Sagar Deori News: देवरी में एक ही परिवार की चार महिलाओ के शव मिलने से सनसनी, जांच जारी


Image Credit : X

स्टोरी हाइलाइट्स

फाँसी और कुएँ में डूबने से मौत, तीन महिलाओं के मिले शव एक की तलाश जारी, देवरी थाना के जैतपुर कोपरा की घटना..!!

सागर जिले के देवरी थाना क्षेत्र के कोपरा गांव में शनिवार सुबह एक कुएं में तीन महिलाओं सहित एक बच्ची का शव मिला है। इस घटना से गांव में सनसनी फैल गई। कुएं में दो महिलाएं फंदे पर लटकी मिलीं। वहीं बुजुर्ग महिला का शव पानी की सतह पर तैर रहा था। छह साल की बच्ची पानी में डूबी हुई थी।

चारों के शव कुएं से निकालने के लिए पुलिस को SDERF टीम की मदद लेनी पड़ी। करीब एक से डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद 35 फीट गहरे कुएं से शव बाहर निकाले गए।

naidunia_image

घटना की जानकारी मिलने पर सागर एसपी विकास शाहवाल और एएसपी लोकेश सिन्हा भी कोपरा गांव पहुंचे। देवरी एसडीओपी शशिकांत सरयाम ने बताया कि मृतकों की पहचान 35 वर्षीय आरती पति करोड़ी लोधी, 29 वर्षीय भारती पति किशोरी लोधी, 6 वर्षीय रोमिका पिता किशोरी लोधी और 65 वर्षीय भाग बाई पति मिट्ठ लोधी के रूप में हुई है। 

आरती और भारती भागबाई की बेटियां और एक-दूसरे की देवरानी जेठानी भी थीं। रोमिका भागबाई की पोती थी। आरती और भारती अपने माायके में रह रही थीं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

naidunia_image

खबरों के मुताबिक, नवविवाहित सोनू लोधी ने आरती और भारती के ससुराल में जहर खाकर आत्महत्या कर ली। इस मामले में आरती और भारती के परिवार को आरोपी बनाया गया था। इस मामले में भारती और आरती के पति जेल में हैं।

परिजनों के मुताबिक, सोनू की मौत के बाद उसके परिजन आरती-भारती के घर पहुंचे और गाली-गलौज की। शुक्रवार की शाम भी कुछ लोग आये और झगड़ा करने लगे। इससे ये लोग परेशान थे। संभवतया इसी कारण शुक्रवार की रात यह कदम उठाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।