दशकों तक भारत पर राज करने वाले ब्रिटेन में भावी प्रधानमंत्री के तौर पर देखे जा रहे भारतीय मूल के ऋषि सुनक के प्रति ब्रिटेन में हद से ज्यादा दीवानगी है। वे अभी तो प्रधानमंत्री पद की दौड़ में शामिल है लेकिन दो साल पहले जब पीएम बोरिस जॉनसन ने जब उन्हें वित्त मंत्रालय का पदभार सौंपा तब भी वे इतने ही लोकप्रिय थे।मगर उनकी साल में सुनक की लोकप्रियता बढ़ती चली गई। वैसे तो 2015 में उनका नाम उस समय ब्रिटेन के बाहर सुना गया जब उन्होंने पहली बार हाउस ऑफ कॉमन्स के लिए अपनी किस्मत आजमाई थी।
फिर कोविड 19 लॉकडाउन ने उनकी लोकप्रियता को दोगुना कर डाला। इसलिए उन्हें कोई कमजोर नहीं आंक रहा। हाल ही में स्विंग वोटर्स के बीच एक सर्वे किया गया है। सुनक इन वोटर्स की लिस्ट में टॉप पर हैं। ये वोटर्स ही प्रधानमंत्री का फैसला करने वाले हैं।
#हैशटैग ने बढाए फॉलोअर्स साल 2020 में कोविड 19 के दौरान जब परी दुनिया ने पहली बार लॉकडाउन का अनुभव किया तो उसी दौरान सुनक हर किसी की नजर में आने लगे। सुनक ने ग्रे हुडी के साथ वर्क फ्रॉम होम की अपनी फोटो ट्वीट की। एक पूर्व इन्वेस्टमेंट बैंकर सुनक की इस फोटो में उनकी सादगी ने लोगों का दिल जीत लिया। सूट की जगह हुडी में नजर आने वाले सुनक अपने काम में बिजी थे। सुनक अपनी इस फोटो से लोगों को ये बताना चाहते थे कि देश का वित्त भंडार फिलहाल सुरक्षित है और किसी को परेशान होने की जरूरत नहीं है।
कॉलेज क्रश जैसे ऋषि
सुनक के ट्वीट और इस हैशटैग के बाद ब्रिटिश मीडिया में सुनक ही सुनक नजर आने लगे। कोई उनके लुक पर फिदा था तो कोई ये देखकर प्रभावित था कि वो एक फैमिली मैन है। सुनक दो बेटियों कृष्णा और अनुष्का के पिता है। इंस्टाग्राम पर उनके फॉलोअर्स की संख्या बढ़ने लगी और हर कोई लेटेस्ट अपडेट्स देखने के लिए बेकरार रहन लगा। लाइफस्टाइल की पॉपुलर मैगजीन जीक्यू में उन पर आर्टिकल आया और राइटर फ्लोरा गिल ने लिखा, 'मैं ऋषि सुनक के बारे में कल्पना करती हूं और ये आर्टिकल पढ़ने के बाद भी आप भी करने लगेंगे। एक स्कूल गर्ल ने तो ऋषि को अपना क्रश तक करार दे दिया। वोग मैगजीन में एक आर्टिकल आया। इसमें लिखा था, 'सुनक आपको उस क्रश की याद दिलाते हैं तो कॉलेज के फर्स्ट ईयर में स्मार्ट, फोकस्ड और ईमानदार होता है और जिसकी आंखों में एक चमक होती है।