इन दिनों दीपावली की छुट्टियां हैं। लक्ष्मी पूजन के बाद कई लोग घूमने-फिरने का प्लान कर रहे हैं। अगर आपका भी कुछ ऐसा ही प्लान है, या फिर आप सलकनपुर जाने की सोच रहे हैं, तो ये ख़बर आपके ही लिए है।
दीपावली के अगले दिन यानि कि 25 अक्टूबर की शाम को साल का दूसरा सूर्य ग्रहण पड़ने वाला है। जिसका असर पूरे भारत में भी देखने को मिलेगा। 25 अक्टूबर की शाम को सभी मंदिर बंद रहेंगे। इसके साथ-साथ सलकनपुर देवीधाम मंदिर भी बंद रहेगा, इसलिए 25 अक्टूबर को यहां पर कोई भी श्रद्धालु भी दर्शनों के लिए नहीं आ पाएंगे।
सूर्य ग्रहण 25 अक्टूबर की शाम 4:40 बजे से 5:24 बजे तक रहेगा। सूर्य ग्रहण का स्पर्श भारत में दिन के 11 बजकर 28 मिनट पर हो जाएगा और करीब 7 घंटे बाद शाम 5.24 बजे मोक्ष होगा। वहीं ग्रहण का सूतक 12 घंटा पूर्व यानि 24 अक्टूबर की रात 11:28 बजे से ही लग जाएगा। इसलिए दिवाली की अगली सुबह ग्रहण के सूतक काल में होगी।
धर्मग्रंथों के अनुसार, सूतक के दौरान मूर्ति पूजा निषेध है। यही नहीं इस दौरान खाने-पीने की चीजों में तुलसी के पत्ते डालकर रखे जाते हैं। अलावा इसके इस दौरान सभी मंदिरों के पट भी बंद ही रहते हैं। मंदिरों में ग्रहण के बाद साफ-सफाई होने के बाद ही पूजा आरंभ होती है। ज्योतिषियों की मानें तो इस बार ग्रहण का स्पर्श इस बार भारत में ही होगा।
इस ग्रहण का असर भी विभिन्न राशियों पर भी होगा इस ग्रहण से मीन राशि वालों के लिए हानि रहेगी, वहीं सिंह राशि वालों को धनलाभ देगा। इसके अलावा धनु और मकर राशि वाले भी इस ग्रहण से लाभ पाएंगे।