अभिनेता सलमान खान को जान से मारने की धमकी मिली है, जिसके बाद मुंबई फिल्म इंडस्ट्री में एक बार फिर उथल-पुथल मच गई है। यह धमकी सीधे मुंबई ट्रैफिक पुलिस के व्हाट्सएप नंबर पर भेजी गई थी, जिसमें सलमान खान से 5 करोड़ रुपये की बड़ी रकम की मांग की गई थी। धमकी भरे मैसेज में साफ कहा गया है कि अगर सलमान ने रकम नहीं दी तो उनका हाल बाबा सिद्दीकी से भी बुरा होगा।

सलमान खान पिछले कुछ समय से लॉरेंस गैंग के निशाने पर हैं। गैंगस्टर लॉरेंस ने पहले भी सलमान को धमकी दी थी और उनकी सुरक्षा पर सवाल उठाए थे। यह नई धमकी ऐसे समय में आई है जब हाल ही में बाबा सिद्दीकी की हत्या ने मुंबई समेत पूरे देस को हिलाकर रख दिया। लॉरेंस और उसके शूटर गैंग द्वारा की गई इस हत्या के बाद सलमान खान और उनके परिवार की चिंताएं बढ़ गई हैं।

धमकी भरे संदेश में कहा गया है, ''हमारी धमकी को हल्के में नहीं लिया जाना चाहिए। अगर सलमान खान जिंदा रहना चाहते हैं और लॉरेंस गैंग से अपनी दुश्मनी खत्म करना चाहते हैं तो उन्हें 5 करोड़ रुपये देने होंगे। अगर वह ऐसा नहीं करेंगे तो उनकी हालत बाबा सिद्दीकी से भी बदतर होगी। मुंबई पुलिस ने इसे लेकर तुरंत जांच शुरू कर दी है। इस धमकी के बाद सलमान खान की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। अब उनकी सिक्योरिटी Y+ लेवल की कर दी गई है।

आपको बता दें, कि 12 अक्टूबर की रात बाबा सिद्दीकी की हत्या ने न सिर्फ मुंबई बल्कि पूरे देश को झकझोर कर रख दिया। घटना उस वक्त हुई जब बाबा सिद्दीकी अपने बेटे के ऑफिस के बाहर थे। हमलावरों ने पटाखों की आवाज का फायदा उठाया और बाबा पर गोली चला दी। बाबा सिद्दीकी को अस्पताल ले जाया गया लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।