समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने कुछ समय पहले ही यूपी चुनाव लड़ने का फैसला किया था. अब खबर है कि अखिलेश मैनपुरी की करहल सीट से चुनाव लड़ेंगे. अभी तक कयास लगाए जा रहे थे कि अखिलेश आजमगढ़ के गुन्नौर से चुनाव लड़ सकते हैं.

लेकिन आज समाजवादी पार्टी ने सभी अटकलों पर विराम लगाते हुए अखिलेश की सीट का ऐलान कर दिया है. आपको बता दें कि पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने भी इसी विधानसभा से पहला चुनाव लड़ा था और चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे थे.