सपा के वरिष्ठ विधायक और पूर्व मंत्री मोहम्मद आजम खान को सांस लेने में तकलीफ के बाद लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 74 वर्षीय आजम खान फेफड़ों में संक्रमण के बाद आईसीयू में भर्ती हैं, उन्हें निमोनिया की शिकायत है।

 डॉक्टरों की एक क्रिटिकल केयर टीम उनकी देखभाल कर रही है, अभी वे लगातार निगरानी में है। मेदांता अस्पताल के एक आधिकारिक बुलेटिन के अनुसार, दिग्गज नेता को बुधवार की रात अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

अस्पताल के बुलेटिन में बताया गया कि आज़म खान के सभी परीक्षण गुरुवार को किए गए उनकी हालत स्थिर और नियंत्रण में है। कि डॉ दिलीप दुबे और उनकी टीम आज़म खान का इलाज कर रही है।