अखिलेश यादव 2022 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान करने वाले अखिलेश यादव समाजवादी पार्टी प्रमुख वर्तमान में आजमगढ़ से सांसद हैं। अखिलेश अगर विधानसभा चुनाव लड़ते हैं तो अभी यह साफ नहीं है कि वह किस सीट से चुनाव लड़ेंगे। अगर अखिलेश विधानसभा चुनाव लड़ते हैं तो उन्हें लोकसभा से इस्तीफा देना होगा। अखिलेश यादव आजमगढ़, कन्नौज या पूर्वांचल की किसी भी सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। चुनाव लड़ने के सवाल पर अखिलेश अब तक कहते थे कि पार्टी फैसला करेगी तो चुनाव अवश्य लडूंगा।
Samajwadi Party Chief and MP from Azamgarh (UP) Akhilesh Yadav will contest Uttar Pradesh Assembly elections 2022, says party source to ANI
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) January 19, 2022
(File pic) pic.twitter.com/aFqNG9UpnO
अखिलेश यादव खुद को मौजूदा योगी सरकार का विकल्प बता रहे हैं। कई चुनावी रैलियों में भी अखिलेश ने दावा किया है कि 2022 के यूपी चुनाव में सपा 400 से ज्यादा सीटें जीत सकती है। बीजेपी को हराने के लिए सपा ने यूपी में कई छोटी पार्टियों से गठबंधन किया है।
इनमें सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, पीपुल्स पार्टी (समाजवादी), राष्ट्रीय लोक दल (रालोद), अपना दल (कम्युनिस्ट), प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया), महान दल, टीएमसी शामिल हैं। हालांकि चंद्रशेखर आजाद की पार्टी से गठबंधन को अंतिम रूप नहीं दिया जा सका। यूपी में कुल 403 सीटें हैं। मतदान सात चरणों में होना है। वोटिंग 10 फरवरी, 14 फरवरी, 20 फरवरी, 23 फरवरी, 27 फरवरी, 3 मार्च और 7 मार्च को होगी। बाकी राज्यों (पंजाब, मणिपुर, उत्तराखंड और गोवा) में भी 10 मार्च को नतीजे आएंगे।
विधानसभा चुनाव लड़ने का किया ऐलान :
अगर सपा प्रमुख अखिलेश यादव यूपी विधानसभा चुनाव लड़ते हैं, तो उन्हें अपनी लोकसभा सदस्यता छोड़नी होगी। अखिलेश यादव वर्तमान में आजमगढ़ निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा सदस्य हैं। इससे पहले अखिलेश यादव ने चुनाव लड़ने के सवाल पर कहा था कि वह पार्टी के फैसले पर चुनाव लड़ेंगे।