महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में रामनवमी पर हिंसा भड़क गई। अनियंत्रित भीड़ ने पुलिस पर भी हमला कर वाहनों पर पथराव किया। इस हमले में दो पुलिसकर्मियों समेत पांच से छह लोग घायल हो गए। हिंसा देर रात शुरू हुई और सुबह तक जारी रही।

हिंसा की शुरुआत रामनवमी किराडपुरा बस्ती में हुई। यहाँ राम मंदिर में राम नवमी की तैयारियां चल रही थीं। रात में मंदिर की ओर जा जत्थे का युवकों के एक गुट से विवाद हो गया। देखते ही देखते मंदिर की ओर पथराव और आगजनी शुरू हो गई। मंदिर के सामने खड़े पुलिस वाहन को दंगाइयों ने आग लगा दी।

 

सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों समेत भारी फोर्स मौके पर पहुंच गई। दंगाइयों ने उन पर भी पथराव किया और कार के शीशे तोड़ दिए। पुलिस ने लाठी चार्ज कर भीड़ को तितर-बितर किया। आंसू गैस के गोले भी छोड़े। दंगाइयों ने दमकल विभाग के वाहनों पर पानी भी फेंका।