TV Anchors Boycott: विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' I.N.D.I.A ने 14 टीवी एंकर्स के शो का बहिष्कार करने का फैसला किया है. इसके लिए बकायदा एंकरों के नाम की लिस्ट भी जारी की गई है. बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने इसको लेकर विपक्षी गठबंधन पर निशाना साधा है. संबित पात्रा ने कहा है कि जिसका सच में बहिष्कार करना चाहिए उसका नाम राहुल गांधी हैं. आप किस-किस का बहिष्कार करेंगे. उन्हें छोड़ने से कुछ कल्याण हो सकता है.
देंखे लाइव-
एंकर्स के बहिष्कार की लिस्ट पर तंज कसते हुए संबित पात्रा बोले, राहुल जी क्या ये मोहब्बत के दुकान की लिस्ट है, सामान नफरत का, दुकान मोहब्बत की. मैं सवाल पूछना चाहता हूं इंडिया गठबंधन से क्या इन 14 लोगों को बायकॉट किया गया है या टारगेट किया गया है. क्या ये एक हिटलिस्ट है कि आप पर मुकदमा होगा. अगर कांग्रेस के लोग इन पत्रकारों से दुर्व्यवहार करते हैं तो इसके लिए जिम्मेदार कौन होगा?
इंडिया गठबंधन को घेरते हुए संबित पात्रा ने कहा, मुझे उस अवार्ड वापसी गैंग से जो मोमबत्ती वाले हैं, उनसे एक सवाल पूछना है कि आज शाम कहीं सुलगाएंगे या नहीं. यही लिस्ट अगर हमारी तरफ से जारी हुई होती तो बाजार में मोमबत्ती कम पड़ जाती, मोमबत्ती ब्लैक में बिक रही होती. सारे मोमबत्ती कल से खरीदकर घूम रहे होते. एक भी मोमबत्ती खरीदी गई है या नहीं. ये अवार्ड वापसी गैंग एक भी अवॉर्ड वापस करेगी.
14 टीवी एंकर्स के बहिष्कार पर संबित पात्रा बोले, जब पत्रकार डिबेट में इनसे सवाल पूछ लेता है कि आपके राज्य में भ्रष्टाचार क्यों हो रहा है, आपके आंकड़े गलत है? क्या G20 सफल हुआ या नहीं? अगर इस तरह से सवाल पत्रकार पूछ लेते हैं तो उनका बहिष्कार कर दिया जाता है. क्यों नेता भगवान हैं क्या? ये भगवान पर सवाल उठा सकते हैं, लेकिन पत्रकार इनसे सवाल नहीं पूछ सकते हैं.